जनवाणी संवाददाता |
नागल: सोफ़िया इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपुर मनिहारन के विधायक देवेंद्र निम ने माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।
उसके बाद छोटे बच्चों द्वारा माँ सरस्वती वंदना की गईं। क्रिसमस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति दीं गई। बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा संरक्षण के प्रति अपनी प्रस्तुतियों द्वारा जागरूक किया। बच्चों ने सभी अतिथियों के लिए विभिन्न खेलों एवं व्यंजनो के स्टॉल लगाकर मनोरंजन किया। विद्यालय द्वारा आयोजित क्रिसमस कार्निवल में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया साथ ही विद्यालय की सराहना की। विद्यालय चेयरमेन शेर सिंह, निर्देशक कोणार्क चौधरी द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर सुनील चौधरी प्रधानाचार्य आशीष कुमार शर्मा,मन्थन चौधरी,मनसब अली, केशव अग्रवाल, अर्पिता, मनोज कुमार, विजान,आयशा,शिवानी, बरखा, सुनीता, पूजा थापा,स्वाति,पलक ,भारती,रजनी, उर्वशी, सोनिया,पूजा तारिका , दिव्या, ईशा, अंकित , नितेश ,राजेश आदि उपस्थित रहे।

