Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

क्रिसमस के लिए सजा बाजार

  • चॉकलेट और उपहार की भरमार, रेड एंड व्हाइट थीम पर होगी सजावट
  • शहर के होटलों में भी क्रिसमस पाटी की तैयारियां शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्रिसमस वीक की शुरुआत होने जा रही है। जिसके साथ ही शहर के होटल और बाजार भी क्रिसमस को लेकर सजने शुरू हो गए है। सेंटा क्लाज, केक, क्रिसमस ट्री और रेड एंड व्हाइट थीम पर सजावट के साथ ही बाजार में बच्चों के लिए केक और उपहारों का इंतजाम किया जा रहा है।

बता दें कि क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं। चंद दिन शेष रह जाने की वजह से महानगर के बाजार क्रिसमस के रंग में रंग चुके हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री, डेकोरेटिव वस्तुएं और ढेर सारे गिफ्टस की भरमार हो गई है। सांता क्लाज की ड्रेस और मुखौटे बच्चों की पहली पसंद बनी है। क्रिसमस के त्योहार को सभी धर्मों के लोग पूरे उत्साह से मनाते हैं।

23 18

वह उपहार खरीदते है और घरों को सजाने के लिए सजावटी वस्तुएं खरीदते हैं। ऐसे में बाजार भी क्रिसमस पर्व को लेकर तैयार हो गया है। सदर बाजार, आबूलेन और सेंट्रल मार्किट की दुकानों पर सांता क्लाज के टॉय, स्टार्स, बॉल्स, गिफ्ट से सजे क्रिसमस ट्री, प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक तस्वीरें, ग्रीटिंग कार्डस मौजूद है। सदर बाजार के व्यापारी अमित के अनुसार बाजार हर साल की तरह अच्छा चल रहा है। बच्चों व युवाओं में सांता क्लाज की ड्रेस और मुखौटे खासे पसंद किए जा रहे हैं।

कई रंगों में है ट्री

बाजार में ग्रीन क्रिसमस ट्री के अलावा सुनहरा व सफेद क्रिसमस ट्री भी मौजूद है। जिन्हें छोटी-छोटी घंटियों, बॉल्स, गिफ्ट से आकर्षक सजाया गया है। क्रिसमस ट्री कई साइजों में है, जो एक फिट से लेकर 5 फीट तक के हैं, जिनकी बिक्री रेंज 150 रुपये से शुरू है।

संगीत की मधुर धुने सुना रहे हैं खिलौने

समूचे विश्व में क्रिसमस पर्व का मुख्य आकर्षण सांता क्लाज रहता है, जो बच्चों के लिए हमेशा आकर्षण रहा है। बाजारों में सांता क्लाज के कई टॉय है, जो एक फीट से लेकर छह फीट तक में है। इनमें सेक्सोफोन व गिटार से मधुर स्वर बिखरते इलेक्ट्रिकल सांता क्लाज, एयर सांता क्लॉज मुख्य है। खास बात यह है कि रेड और व्हाइट ड्रेस के अलावा सुनहरे ड्रेस में भी सांता क्लाज के टॉय है। इसके अलावा सांता क्लाज के मुखौटे और ड्रेस भी कई नए लुक में हैं। सांता क्लाज के टॉय 100 रुपये से 12 हजार रुपये तक में है।

ग्रीटिंग कार्ड, कैंडल सेट भी है आकर्षक

प्रभु यीशु के जन्म अवसर की झांकियों वाली तस्वीरे, ग्रीटिंग्स कार्डस, कैंडल सेट, गिफ्ट बाक्स, हैंगिंग ब्रेसलेट, स्टार्स सहित कई उपहार बाजार में है। इसके अलावा क्रिसमस केक, चाकलेट, एपल व चीज फ्लेवर में कई मोहक डिजाइनों वाले केक भी क्रिसमस त्योहार के लिए बाजार में उपलब्ध है। इसके अलावा त्योहार को खास बनाने के लिए कई नई वस्तुएं बाजार में है।

पर्यटन स्थलों पर नया साल मनाने की तैयारी

कोरोना काल में सबसे ज्यादा मंदी पर्यटन के क्षेत्र में ही देखने को मिली थी। इस दौरान प्रतिबंधों की वजह से पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई थी। अब दो साल बाद पर्यटन के क्षेत्र में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। इस साल बर्फबारी देखने का शोक रखने वाले लोगों ने एक माह पहले ही बुकिंग करा ली हैं,

जिसकी वजह से मसूरी, नैनीताल, दार्जलिंग, शिमला, मनाली, गोवा समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नए साल पर काफी भीड़ देखने को मिलेगी। बता दें कि नए साल के जश्न को लेकर मूसरी, धनोल्टी, शिमला आदि पर्यटन स्थल सजकर तैयार हो चुके है। यहां की वादियां और सर्दियों का मौसम पर्यटकों के लिए हरदम मनपसंद स्थल रहा है।

सूत्रों की माने तो नए साल को लेकर वहां के 90 फसदी होटल बुक हो चुके है। आबूलेन स्थित गोपाल ट्रेवल्स के संचालक आकाश खन्ना का कहना है कि दो साल से कोरोना की वजह से बुकिंग ना मात्र को रही थी, लेकिन इस साल लोगों ने पहाड़ों के साथ-साथ विदेश जाने के लिए भी जमकर बुकिंग कराई है। विदेश की बात करे तो थाइलेंड, सिंगापुर, दुबई आदि की बुकिंग भी कराई जा रही है।

धार्मिक पर्यटन की ओर भी खूब रुझान

नए साल पर लोगों को धार्मिक स्थलों पर घूमने का क्रेज भी पुराना है। ऐसी स्थिति इस साल भी लोगों में खूब देखने को मिल रही है। लोग बड़ी संख्या में वैष्णों देवी के साथ-साथ मध्य प्रदेश के प्रमुख बड़े धार्मिक स्थलों पर जाने का प्रोग्राम बना रहे है। जिसमें सबसे ज्यादा महाकाल यानि उज्जैन जाने वालों की संख्या बताई जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img