Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सड़क पर जल ​भराव के विरोध में नागरिकों का प्रदर्शन

  • डीएम को पत्र भेजकर की जलभराव से निजात की मांग

जनवाणी संवाददाता  |

कांंधला: कस्बे के बिजलीघर मार्ग पर नाली, नालों से जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण नाले का पानी सड़क रहा है। जिससे राहगीरों के साथ ही मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले के पानी से सड़क जलमग्न होने से परेशान नागरिकों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्याा से समाधान की मांग की है।

शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधि स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भले ही साफ-सफाई के दावे कर रहे हो, मगर कस्बे में इन तस्वीरें हालात कुछ और ही बयां कर रही है। कस्बे के बिजलीघर मार्ग पर काफी दिनों मोहल्ले की निकासी के लिए बनाया गया नाला टूटा हुआ है। जिसका पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे सड़क भी नाले के गंदे पानी से भरी हुई है।

सड़क पर भरे जलभराव की समस्या से आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अनेकों बार ग्राम प्रधान सहित विकासखंड अधिकारियों से समस्या के निस्तारण की मांग कर चुके हैं, मगर उनकी शिकायत पर किसी ने भी आज तक जन सुनवाई नहीं की है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नाले के गंदे पानी में जहरीले मच्छर भी पैदा हो रहे हैं, जिन से मोहल्ले के लोगों को मोहल्ले में भारी भयंकर बीमारी फैलने का भी डर सता रहा है।

मोहल्ले से जाने वाले स्कूली बच्चे भी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। शुक्रवार को मोहल्ले के निवासी नदीम, पप्पू, भरा, लक्ष्मण सिंह, अमीरहसन, जुल्फिकार, रहीम, वाजिद, आरिफ आदि ने प्रदर्शन कर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। नागरिकों ने डीएम जसजीत कौर को पत्र भेजकर समस्या के निस्तारण की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img