Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

वर्चुअल बैठक में सफाई, मेडिकल व्यवस्था की समीक्षा

  • सीडीओ ने न्याय पंचायत वार की मजिस्ट्रेटस से समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोरोना वारयस (कोविड-19) महामारी के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी शम्भूनाथ तिवारी ने साफ-सफाई व मेडिकल की व्यवस्था के लिए न्याय पंचायतवार नियुक्त जोनल मजिस्टेÑट/सेक्टर मजिस्टेÑट से समीक्षा की। वर्चुअल समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निगरानी समितियों को सर्वे में लक्षणयुक्त मिले मरीजों को मेडिकल किट वितरित किये जाने, जनपद की 230 ग्राम पंचायतों में सफाई व सेनेटाइजेशन का कार्य निरन्तर कराये जाने, ग्राम पंचायतों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया के कोरोना संक्रमण से बचाव के आॅडियों का प्रसारण कराये जाने के निर्देश दिए।

निगरानी समिति द्वारा डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग सुनिश्चित करना, निगरानी समिति के माध्यम से लक्षणयुक्त अथवा संदिग्ध व्यक्तियों के पास अलग कक्ष (टोयलेट के साथ) की व्यवस्था सुनिश्चित कराना तथा जिन व्यक्तियों के पास यह व्यवस्था नहीं है, उनकी सूची सेक्टर अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए, उनको क्वारंटाइन सेंटर ले जाने, खराब हैडपम्प तत्काल ठीक कराने सहित कोविड-19 संक्रमण अथवा अन्य कारणों से मृत्यु होने पर गरीब परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य की गई धनराशि का लाभ दिये जाने की गहन समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम नम्बर-01398-270203 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करे जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा शुलभ हो सकें।

वर्चुअल समीक्षा बैठक में डीपीआरओ आलोक शर्मा, एसीएमओ सुशील कुमार, सभी विकास खंडों के बीडीओ, एडीओ /नामित प्रशासक, मेडिकल आॅफिसर, सचिव, डीसी सचिन वर्मा, देवेन्द्र गंगवार, विनय सिंह व सूरज मणि आदि उपस्थित रहे।

12 से 16 सप्ताह पर लगेगी कोविशील्ड की द्वितीय डोज

सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निदेर्शों के क्रम में कॉविड 19 के अंतर्गत आयोजित कोविशिल्ड वैक्सीन की द्वितीय डोज 12 से 16 सप्ताह पर (प्रथम डोज की दिनांक से) एवं को-वैक्सीन की द्वितीय डोज 28 दिवस के उपरांत लगाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img