Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग देने की तैयारी

  • 16 फरवरी से शुरू हो रही है योजना, समाज कल्याण विभाग लगा तैयारी में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के छात्रों को प्रदेश सरकार नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध करायेगी।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके आॅनलाइन आवेदन 16 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। बस उन्होंने शासनादेश का इंतजार है।

उत्तर प्रदेश में कई सारे ऐसे छात्र हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे सभी छात्रों को लिये प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुरू की है। 16 फरवरी से यह योजना शुरू होने जा रही है। इसके लिये सजाज कल्याण विभाग भी तैयारी में जुटा है।

योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री अभ्युद्य योजना का मुख्य उदे्श्य आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट जैसी प्रतियोगिताओं के लिये छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से वह सभी छात्र जो अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कोचिंग प्राप्त नहीं कर पाते उन सभी छात्रों छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।

कोचिंग प्राप्त करने के लिये छात्रों को किसी दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ेगा इसके लिये उन्हीं के जिले में व्यवस्था की जाएगी। योजना के तहत आॅनलाइन स्टडी मैटेरियल मिलेगा ही आॅफलाइन कक्षाएं भी चलाई जाएंगी। यह योजना बसंत पंचमी के दिन शुरू हो जाएगी।

अधिकारियों की मानें तो इस योजना को लेकर मंडल स्तर पर 300 छात्रों का चयन किया जाएगा। जिनमें से आईएएस पीसीएस के लिये सौ छात्रों, 50 छात्रों को सीडीएस, एनडीए, जेईई और नीट के लिये तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य छात्रों को भी अन्य प्रतियोगी प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जाएगी।

यदि इस योजना के अंतर्गत छात्र ने प्रांरभिक परीक्षा उर्त्तीण कर ली तो मुख्य परीक्षा की तैयारी भी चुनी गई प्रबंधन एकेडमी की ही होगी। योजना के माध्यम से ही क्वेश्न बैंक, प्रश्नोत्तरी आदि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आवेदन के लिये जरूरी

उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हाईस्कूल व ग्रेजुएशन के प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर यह सब आवेदन के लिये जरूरी होगा।

16 फरवरी को आवेदन की जानकारी होगी उपब्ध

योजना के संबंध में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी मो. मुस्ताक अहमद ने बताया कि विभाग की ओर से योजना को तैयार तैयारी की जा रही है। यह योजना प्रदेश स्तर से ही 16 फरवरी को लॉच की जाएगी। विभाग तैयारी में जुटा है। आने वाले एक या दो दिनों में जीओ जारी हो जाएगा। जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया संबंध जानकारी भी उपब्ध करा दी जाएगी। फिलहाल विभाग तैयारी में जुटा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img