Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज

  • वुशू के आयोजन से कश्मीर का नाम पूरे देश में होगा : मनोज सिन्हा
  • गवर्नर ने वुशू एकेडमी को दिए एक करोड़ के उपकरण

जनवाणी संवाददाता |

श्रीनगर: ग्रीष्मकालीन राजधानी शहर श्रीनगर में सीनियर राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हुआ। इसमें पूरे देश की 43 टीमों के 1,500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें विश्व चैंपियन, एशियन चंैपियन और नेशनल चैंपियन और चार अर्जुन पुरस्कार विजेता शामिल हैं। चैंपियनशिप का रंगारंग समारोह में शुभारंभ करते हुए जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वुशू के आयोजन से कश्मीर का नाम पूरे देश में होगा।

हाल ही में गुजरात में संपन्न हुए राष्ट्रीय खेलों में कश्मीर के खिलाड़ियों ने बारह पदक जीते थे और इनमें छह पदक अकेले वुशू से आए थे। वुशू एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने मुख्य अतिथि राज्यपाल मनोज सिन्हा का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के वुशू एसोसिएशन को कश्मीर संभागों में श्रीनगर के लिए 31वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप आवंटित की गई है।

इसमें देश भर के राज्यों के अलावा पुलिस, सेना, अर्द्धसैन्य बल से भी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर हो रहे खेल केवल जीत और हार के लिए नहीं है बल्कि पूरे देश में एकता की मिसाल भी पेश करेंगे। उन्होंनें वुशू संघ की सराहना करते हुए कहा कि वुशू के खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया मेें देश का नाम रोशन किया है।

24 21

राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अब भारत में शीर्ष खेल केंद्र्र शासित प्रदेशों में से एक के रूप में उभरा है और कई प्रतिभाशाली वुशू खिलाड़ियों ने खुद को विश्व स्तर पर एक शक्तिशाली दावेदार के रूप में स्थापित किया है। वुशु राष्ट्रीय चैंपियनशिप एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दशार्ती है और लोगों को जम्मू-कश्मीर की संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने और साझा करने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है।

खेल आशा, एकता और एक जीवंत और प्रगतिशील समाज का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश के खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। हमारे एथलीट नई ऊर्जा और जोश के साथ अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं। फिट इंडिया, खेलो इंडिया जैसे जन आंदोलनों ने युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की ओर मोड़ा है। कहा कि खेलने तक पहुंच, अपने कौशल और ऊर्जा को बेहतर बनाने का अवसर भविष्य की प्रतिभा का निर्माण करता है

और योग्य प्रतिभाओं का समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता है। राज्यपाल ने श्रीनगर में वुशू एकेडमी का भी उद्घाटन किया और एक करोड़ रुपये कीमत के खेल उपकरण देने की बात भी की। जम्मू-कश्मीर के वुशू एसोसिएशन के आयोजन सचिव कुलदीप हांडू ने बताया कि आयोजन में वुशू एसोसिएशन आॅफ इंडिया की 43 इकाइयों के लगभग 1,500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हांडू ने कहा कि छह दिवसीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता के दौरान तीन विश्व चैंपियन, एशियाई खेलों के पदक विजेता और चार अर्जुन पुरस्कार विजेता भाग ले रहे हैं। इस मौके पर मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, अपर पुलिस महानिदेशक आर्म्ड एसजेएम गिलानी, सचिव युवा खेल सरमद हफीज, एडीजीपी कश्मीर जोन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल विज, विजय सराफ, मनीष, सीईओ सुहैल अहमद आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img