Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

वाजिद अली प्रमुख को सौंपी जिला रालोद की कमान

  • पिछले 17 वर्षों से रालोद से जुड़े हैं कैराना के पूर्व प्रमुख

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राष्ट्रीय लोकदल के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैराना ब्लॉक प्रमुख वाजिद अली को शामली जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगर निकाय चुनाव से पहले रालोद प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने पश्चिमी उप्र के आठ जनपदों के जिलाध्यक्षों की घोषणा बुधवार को की। जिसमें जनपद शामली का जिलाध्यक्ष कैराना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख वाजिद अली को बनाया गया है। इनके अलावा वाजिद अली का रालोद से करीब 17 वर्षों पुराना नाता है।

वर्ष 2001 से 2006 तक कैराना के ब्लॉक प्रमुख रहे वाजिद अली ने वर्ष 2005 में रालोद का दामन थामा था। वर्ष 2009 से 2012 तक वे पश्चिमी उप्र युवा रालोद के अध्यक्ष रहे और फिलहाल प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे। उनकी पत्नी बिलकिस चौधरी वर्ष 2015 में जिला पंचायत के वार्ड-12 से रालोद समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीती थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको बिजनौर जनपद का प्रभारी बनाया गया था। तब रालोद का बसपा से गठबंधन था और बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर जीते थे।

वाजिद अली ने कहा कि वे जिलाध्यक्ष के रूप में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह और प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही, नगर निकाय चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ सभी को साथ लेकर पार्टी प्रत्याशी को विजयीश्री दिलाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img