Thursday, April 16, 2026
- Advertisement -

आयुक्त ने की स्मार्ट सिटी और सेफ सिटी परियोजनाओं की समीक्षा

  • रोडवेज और सिटी ट्रांसपोर्ट बसों में कराये महिला सुरक्षा उपायों की व्यवस्था

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने अपने कार्यालय में शहर से संबंधित स्मार्ट सिटी और सेफ सिटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सर्वप्रथम गत् बैठक के उपरांत से अभी तक हुई प्रगति की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से की गई। उन्होंने स्मार्ट सिटी और सेफ सिटी के कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा।

उन्होंने पिंक बूथ व पिंक टॉयलेट की स्थापना व डार्क स्पॉट्स में प्रकाश व्यवस्था प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिये तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत शासन को प्रेशित प्रस्ताव का फलोअप करने के लिए कहा।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहर में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ किए जाने के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम (आईएससीआर) की स्थापना के लिए स्थल का चिन्हांकन कर लिया गया है। शीघ्र ही विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर स्वीति के लिए शासन को प्रेषित किया जाएगा।

पुलिस संबंधी कार्यों एवं सहायता के लिए बालिकाओं और महिलाओं के लिए विशेष पुलिस बूथ के रूप में पिंक बूथ की स्थापना किए जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से अपेक्षा की गई कि वह तत्काल नगर निगम द्वारा चिन्हित विभिन्न स्थलों पर भूमि का मौके पर संयुक्त निरीक्षण करवा ले तथा तदनुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।

महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से शहर के बाहरी इलाकों और डार्क स्पट्स के आसपास पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि शहर में कुल 37 डार्क स्पॉट्स चिन्हित करते हुए उसकी सूची नगर निगम को उपलब्ध करा दी गई है।

आयुक्त ने निर्देशित किया कि इन स्थलों पर स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए। आयुक्त ने कहा कि पिंक टायलेट के रूप में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए पृथक से शौचालय की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि जो स्थल अभी तक चिन्हित किए गए हैं, उन पर पिंक टॉयलेट की स्थापना के लिए अविलंब कार्रवाई करें।

शहर में संचालित सिटी बस ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और पैनिक बटन की व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के निर्देश प्रबंध निदेशक, मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट को दिए गए। आरएम, रोडवेज को भी निगम की बसों में महिला सुरक्षा संबंधी उपाय कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत शासन को प्रेषित प्रस्ताव का फलोअप करते हुए प्रगति लाने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए नगर आयुक्त के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी के. बालाजी, एसएसपी अजय साहनी, नगर आयुक्त मनीष बंसल, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण मृदुल चौधरी, अपर आयुक्त रजनीश राय, मुख्य अभियंता मेरठ विकास प्राधिकरण दुर्गेश श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता नगर निगम यशवंत कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज के के शर्मा, प्रबंध निदेशक मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिये तेजी लाने के निर्देश

विकास भवन सभागार में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी के. बालाजी ने विकास व निर्माण कार्यों को समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक ढ़ग से पूर्ण कराने व विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों के लिए धनराशि दी जा चुकी है वह कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ कराया जाये।

उन्होंने सेवायोजन विभाग को निर्देशित किया कि वह आईआईए व उद्योग विभाग से समन्वय कर रोजगार मेले लगाये। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा बनाये जा रहे सामुदायिक शौचालयों में अवशेष शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाये तथा सभी की जियो टैगिंग भी आवश्यक रूप से की जाये।

उन्होंने किसान कल्याण केन्द्र, विभिन्न छात्रवृत्ति व पेंशन योजनाओं सहित विभिन्न निर्माण कार्यांे व विकासपरक कार्यों की एक एक कर चर्चा की व आवष्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर सीडीओ ईशा दुहन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE 10th Result 2026: उमंग App पर अपडेट, इन 5 तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट आपका हार्दिक स्वागत...

मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक ध्वनि प्रदूषण

राजेंद्र चतुर्वेदी सन1943 में ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का ध्यान पहली...

उम्र को झुठला सकता है आहार

भाषणा बांसल आपके चेहरे की झुर्रियां अक्सर आपकी बढ़ती उम्र...

भाड़े की भीड़ में यूट्यूबर

भारतीय लोकतंत्र में अफवाहों के आधार पर नित्य ही...

चुनाव निपटते ही बेकाबू हो सकती है महंगाई

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के...
spot_imgspot_img