Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब प्रतिज्ञा नहीं बल्कि किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। दस अक्तूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली रैली किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर केंद्रित होगी। लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम बदलने का निर्णय लिया।

रैली भव्य बनाने के लिए वाराणसी में डेरा डाले नेता और स्थानी कांग्रेसजन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने शुक्रवार को रैली स्थल का लिया।

इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी नवरात्रि में काशी से राजनीति की बुरी शक्तियों के नाश का बिगुल फूंकेंगी। पूर्वांचल के लोग जुटें और संकल्प लें कि हम एक साथ देश को विनाश के कगार पर ले जाने वालों को सबक सिखाएंगे।

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। इसके बाद वह किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी। रैली स्थल पर राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, नरसिंह नारायण त्रिपाठी मौजूद रहे।

खजूरी में महासचिव मनीष चौबे के नेतृत्व में बैठक हुई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न शहरों के लिए रवाना किया। इस दौरान महानगर राघवेंद्र चौबे, मनीष शर्मा, मयंक चौबे, सुदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आज रात पहुंच सकती हैं प्रियंका गांधी

दस अक्तूबर को प्रस्तावित रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका गांधी नौ अक्तूबर की रात में ही बनारस पहुंच सकती हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी फिलहाल प्रोटोकॉल नहीं आया है लेकिन संभावना है कि प्रियंका नौ अक्तूबर की रात ही बनारस पहुंच जाएंगी।

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने पेश दावेदारी

छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए दावेदारी पेश की। उन्होंने पार्टी से शहर उत्तरी विधानसभा के लिए टिकट मांगा है। उन्होंने अपना आवेदन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में सौंपा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img