Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

रालोद के धरना प्रदर्शन से जुड़े पुलिस प्रशासन के होश

  • नए कृषि कानून के विरोध में रालोद का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए नए कृषि कानून के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने ट्रैक्टरों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

किसान सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आसपास के गांव से शामली राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर एकत्रित हुए वहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां किसानों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट के आसपास 500 की संख्या में ट्रैक्टर पहुंच जाने से वहां हड़कंप मच गया।

पुलिस कर्मियों के साथ राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं की नोकझोक भी हुई। पुलिस को आवागमन सुचारू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के आग्रह पर किसान कलेक्ट्रेट के बाहर ही सड़क किनारे अपने ट्रैक्टरों को रोककर कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे तथा वहां धरना प्रदर्शन किया।

रालोद ने प्रदेश में युवतियों के साथ बलात्कार व हत्या की घटनाओं पर रोष प्रकट किया तथा उत्तर प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। नए कृषि कानून को रालोद ने काला कानून बताया। समाचार लिखे जाने तक किसानों का कलेक्ट्रेट परिसर में धरना व प्रदर्शन जारी है। सैकड़ों की संख्या में शहर में आए ट्रैक्टरों-ट्रालियों की वजह से जाम हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img