Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

कोरोना महामारी: जिंदगी मौत न बन जाए, संभालो यारो…

  • पुलिस ने पकड़ा तो बनाए नए-नए बहाने

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/गंगानगर: जिंदगी मौत न बन जाए संभालो यारों, खो रहा चैन-ओ-अमन, मुश्किलों में है वतन…ये गाना दरअसल, कोरोना वैश्विक महामारी के चलते देश भर में लोगों को मास्क लगाने को लेकर जागरूक कराना है। सर्दी के मौसम में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है।

इससे बचाव के लिए सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य कर सख्ती से इस नियम का पालन करने के लिए आदेश दिया है। सरकार के आदेश के अनुसार यदि कोई व्यक्ति मास्क पहने बिना दिखाई देता है तो उस पर जुर्माना और अन्य सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद शहर के बाजार में इस आदेश का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।

गंगानगर पुलिस ने तलवार पेट्रोल पंप के पास चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना मास्क लगाकर पेट्रोल भरावने पहुंचे लोगों के चालान किए। इस दौरान बिना मास्क लगाए स्कूटी में तेल भरवाने पहुंची युवतियां पुलिस के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उनके भी चालान कर दिए।

कुछ लोगों ने मास्क की जगह अंगोछे, मफलर आदि कपड़े मुंह पर ढ़के हुए थे। दारोगा सुभाष राजपूत ने ऐसे लोगों को जमकर लताड़ लगाते हुए उनका चालान कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सीएनजी पंप व पीएनबी के पास अभियान चलाया। पुलिस ने 30 से अधिक चालान करते हुए करीब आठ हजार रुपये का जूर्माना वसूला। इसके साथ कसेरू बक्सर स्थित सब्जी बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्ज्यिां उड़ाई जा रही है। वहीं, इंचौली पुलिस ने करीब 20 से अधिक लोगों के चालान करते हुए जुर्माना भी वसूला गया।

लोगों में अब भी जागरूकता की कमी

बुधवार को कई लोग नियमों की अनदेखी कर बिना मास्क घूमते नजर आए। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और मुख्य बाजार में अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं पहना था। लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए भी नहीं दिखे। कोरोना नियमों का पालन करवाने के लिए प्रशासन भी सक्रिय नहीं दिखाई दिया।

ऐसा करना कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए खतरनाक हो सकता है। कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के बाद भी लोगों में मास्क पहनने को लेकर जागरूकता दिखाई नहीं दे रही है। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद स्वास्थ्य महकमे के साथ ही जिला प्रशासन भी चौकस हो गया है।

सरकार के निर्देश पर मास्क पहनने को लेकर एक बार फिर सख्ती शुरू कर दी गई है। जिले के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान तेज कर दिया गया है। बिना मास्क वालों को फटकार लगाई जा रही है। जुर्माना भी वसूला जा रहा है। जबकि मास्क पहनना सेहत के साथ-साथ जेब के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

मास्क पहनने से जहां आप कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेंगे, वहीं पुलिस कार्रवाई से भी बचें रहेंगे। आप लोग अब भी नहीं समझ रहे। कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं और आप बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं। इसलिए प्रशासन अब सख्ती बरत रहा है। आप ऐसे नहीं मानेंगे, चलिए जेल।

अब तो मास्क पहन लो जनाब !

बुधवार को प्रशासन द्वारा बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर ऐसी ही सख्ती बरती गई। कसेरू बक्सर चौराहे पर सुबह के 11 बजे थे। कुछ लोग बिना मास्क के बाइक पर निकले। पुलिस टीम ने उन्हें रोका, तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि अब तो मास्क पहन लो जनाब! लेकिन इस पर भी बहाने सुनने को मिले।

किसी ने कहा-जल्दबाजी में मास्क घर पर ही भूल गए। कोई बोला मास्क के कारण ठीक से सांस नहीं ले पाते। मगर प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी। कोरोना संक्रमण से लगातार हो रही मौत को देखने के बावजूद लोग मास्क लगाने को तैयार नहीं है। गंगानगर व इंचौली पुलिस ने बुधवार को बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूम रहे लोगों के चालान किए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img