Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

कोरोना से हालात गंभीर, 8000 संक्रमित, अब तक 200 की मौत

  • सेना, पुलिस टोल प्लाजा जेल में जारी है कोरोना का कहर
  • शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में परिवार संक्रमित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमण के चलते हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 8000 जा पहुंची है। वहीं, मौत का आंकड़ा भी 200 हो गया है। बुधवार को 236 नए संक्रमित केस मिले हैं। वहीं, दो संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत भी हो गयी है। इनके अलाव 2107 एक्टिव केस हैं।

596 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 3250 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे इनमें से 477 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी के अपडेट में बुधवार को 236 संक्रमितों तथा दो संक्रमितों की मौत की जानकारी दी गयी है।

संक्रमितों में सैन्य कर्मी, पुलिस, हेल्थ वर्कर व कैदियों की चेन टूटती नजर नहीं आ रही है। अपडेट में आठ सैन्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा कोरोना से अग्रिम मोर्च पर लोहा ले रहे नौ हेल्थ वर्कर भी संक्रमित पाए गए हैं। इतने ही कैदी भी संक्रमित पाए गए हैं।

तमाम शासन, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी सेना, पुलिस व जेल में कोरोना की सेंधमारी रुक नहीं रही है। इसके अलावा शहर की पुरानी आबादी में परिवार के परिवार संक्रमित मिल रहे हैं। कुछ मामलों में परिवार के ज्यादातर सदस्य संक्रमित हो रहे हैं। जिन इलाकों में परिवारों में एक से ज्यादा संक्रमण के केस मिल रहे हैं। उनमें सिविल लाइन एरिया में कल्याणी इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।

जागृति विहार में एक ही परिवार के दो सदस्य, सरधन के गांव पिठलोखर में एक ही परिवार के दो सदस्य, मवाना के कल्यान सिंह, मुन्नालाल व हीरालाल में भी संक्रमित पाए गए हैं। मवाना शुगर मिल में तीन संक्रमित मिले हैं। कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी में एक ही परिवार के दो संक्रमित।

गांव उपलहेड़ा में दो संक्रमितों समेत भूड़बराल में कुल चार संक्रमित दर्ज हुए हैं। टीपीनगर के फाजलपुर कृष्णा कालोनी में एक ही परिवार के पांच सदस्य, इसी इलाके के नंदनगरी में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा गोविंदपुरी में भी एक ही परिवार के दो सदस्य तथा मॉडल टाउन में भी एक ही परिवार के दो सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।

सदर के थापर नगर इलाके में एक ही परिवार के दो सदस्य, पहली बार टोल प्लाजा पर संक्रमण का बड़ा हमला हुआ है। कुल नौ संक्रमित मिले हैं। भोला रोड कृष्णा विहार में एक ही परिवार के सात सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।

सिविल लाइन साकेत के मनोरंजन पार्क इलाके में तीन संक्रमित, रोहटा रोड फाजलपुर अनुपनगर में एक ही परिवार के चार केस, कोतवाली के कृष्णा पाड़ा इलाके में दो केस।

वहीं, दूसरी ओर शहर के जिन इलाकों में पहले संक्रमण के केस मिले हैं। उनमें से कई इलाकों में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। संक्रमितों को उपचार के लिए मेडिकल व दूसरे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img