- जिलाधिकारी ने किया कांधला सीएचसी का औचक निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गुरुवार को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कोविड-19 वैक्सीनेशन की व्यवस्था परखी। उन्होंने वैक्सीनेशन करा चुके कर्मचारियों को अपने आसपास के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी लोगों से अपनी बारी पर कोविड-19 वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया। जिसके डीएम ने अस्पताल में लेबर रूम, जच्चा बच्चा वार्ड, एक्स-रे रूम आदि का निरीक्षण किया।
गुरुवार को डीएम जसजीत कौर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन बूथों पर चल रहे वैक्सीनेशन की व्यवस्थाएं परखी। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि अवगत कराया कि बूथ नंबर 01 पर 59 एवं बूथ नंबर 02 पर 51 को कोविड-19 वैक्सीन होना है।
जिलाधिकारी ने दोनों बूथों पर वैक्सीन लगवाने के लोगों से बात कर पूछा कि वैक्सीन से कोई परेशानी तो नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया कि किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। जिलाधिकारी ने वैक्सीन चुके लोगों से आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
डीएम ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन सेफ है इसलिए जब भी आपकी बारी आए तो अपना कोविड-19 की वैक्सीन जरूर लगवाएं। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र परीक्षण केंद्र कक्ष, एक्स-रे रूम, जच्चा-बच्चा वार्ड, लेबर रूम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जच्चा-बच्चा वार्ड में महिलाओं से वार्ता कर पूछा कि खाना समय से मिल रहा है, किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं। डीएम ने अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी रामबीर सिंह, डा. विजेंद्र सिंह व तिलक कुमार समेत स्वास्थ विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

