Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

‘The Great Indian Kapil Show’ में क्रिकेटरों का धमाल, कोच गौतम गंभीर के साथ दिखी मस्ती की नई पारी

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और ​अभिनंदन है। कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। जहां पहले दो एपिसोड्स में बॉलीवुड सितारों ने शो की रौनक बढ़ाई, वहीं अब तीसरे एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे हंसी का तड़का लगाने आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर शनिवार को रिलीज़ होने वाले इस एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें क्रिकेटर्स और कोच गौतम गंभीर मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं।

गंभीर नहीं दिखे ‘गंभीर’

अपने गंभीर व्यक्तित्व के लिए मशहूर गौतम गंभीर शो में हंसते-खिलखिलाते नजर आए। प्रोमो में कपिल शर्मा उनसे मजाकिया अंदाज़ में पूछते हैं, “कोच साहब, आज परमिशन है लड़कों को मस्ती करने की?” इस पर गंभीर चुटकी लेते हुए कहते हैं, “मुझे इनसे परमिशन लेनी पड़ती है।” वहीं ऋषभ पंत ने ड्रेसिंग रूम का माहौल बताते हुए कहा कि “जब मैच ऊपर-नीचे होता है तो सब टेंशन में आ जाते हैं।” गंभीर ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा, “जैसे जब शो अच्छा न जा रहा हो तो आपका हाल होता है।”

पंत ने बताया ‘टीम का जीजा’

कपिल ने क्रिकेटर्स के साथ मजेदार गेम खेला। एक सवाल में उन्होंने पूछा, “टीम का जीजा कौन है, जो सबसे ज़्यादा शिकायत करता है?” इस पर पंत ने झट से मोहम्मद शमी का नाम लिया। गंभीर ने भी हँसते हुए जोड़ा, “जीजा दो साल से घर वापस नहीं आए हैं।”

सुनील ग्रोवर बने ‘सिद्धू’

शो की रौनक तब और बढ़ गई जब सुनील ग्रोवर नवजोत सिंह सिद्धू के गेटअप में मंच पर आए। उन्होंने युजवेंद्र चहल से मजाक करते हुए कहा, “आरसीबी की क्या तारीफ करूं…” तभी कपिल टोकते हैं कि “अब चहल आरसीबी में नहीं, पंजाब में हैं।” इस पर सुनील बोले, “तभी तो पूछ रहा हूं कि उस आरसीबी की क्या तारीफ की जाए जिसने इन्हें नहीं चुना।”

कृष्णा और कीकू की कॉमेडी भी रही कमाल

शो के अन्य कलाकारों कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने भी दर्शकों को खूब हंसाया। एक मजेदार पल में कृष्णा ने पंत से कहा, “आप तो आईपीएल में 27 करोड़ में बिके थे लेकिन जेब में एक रुपया नहीं है।” इस पर पंत ने चुटकी ली, “इतने तो कपिल पाजी एक महीने में कमा लेते हैं।”

शनिवार को होगा स्ट्रीम

इस धमाकेदार और मनोरंजक एपिसोड को शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। प्रोमो से साफ है कि इस बार शो में हंसी का स्कोर बहुत ऊंचा जाने वाला है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img