Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

पुलिस अभिरक्षा में बंदी ने खुद को कांच की बोतल मारी

  • लहूलुहान हालत में बंदी को अस्पताल में भर्ती कराया
  • एसपी ने लापरवाही पर पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: एसडीएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश के बाद एक बंदी ने टॉयलेट का बहाना बनाकर सड़क से टूटा पड़ा कांच उठाकर अपनी गर्दन में घुसाकर लहूलुहान कर लिया। आदर्श मंडी पुलिस ने आनन-फानन में घायल को शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रैफर कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वहीं पुलिस अधीक्षक ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बुधवार की सुबह को करीब 11 बजे गुरुद्वारा तिराहे पर एक युवक धर्मेंद्र शराब के नशे में आमजन व पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर रहा था। यातायात पुलिसकर्मियों की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया।

जिसने अपना नाम धर्मेंद्र निवासी मोहल्ला रेलपार शामली बताया। यूपी-112 पुलिसकर्मी युवक को लेकर आदर्श मंडी थाने ले गए। थाने में भी उसने खूब हंगामा किया। शाम के समय आदर्श मंडी थाना पुलिस ने धर्मेंद्र का शांतिभंग की आशंका में चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से सक्षम न्यायाधीश ने धर्मेंद्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए।

जब पुलिसकर्मी आरोपी धर्मेंद्र को लेकर जा रहे थे तो उसने टॉयलेट जाने को कहा। तब पुलिसकर्मियों ने उसे टायलेट जाने दिया। इसी दौरान सड़क पर टूटा पड़ा कांच उठाकर धर्मेंद्र ने अपनी गर्दन में मारकर खुद को लहूलुहान कर लिया। साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी पहुंचे और घायल को शामली सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में घायल को मेरठ के हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव का कहना है कि बंदी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सड़क से टूटा पड़ा कांच उठाकर अपनी गर्दन पर प्रहार कर चोटिल कर लिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहरत उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया है। वहीं लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img