जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 नवंबर को इसकी पुष्टि की है। इस तूफान को ‘मुरासु’ नाम दिया गया है, जो फिलहाल पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर सुबह के बीच आंध्र प्रदेश के नेल्लोर-नरसापुर तट पर, ओंगोल के पास टकरा सकता है। इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा, जबकि झोंके 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
1 नवंबर दोपहर तक तूफान चेन्नई से 560 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, नेल्लोर से 630 किमी और विशाखापट्टनम से 660 किमी दूर था। IMD का कहना है कि यह लगातार मजबूत हो रहा है और 2 नवंबर सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
Cyclonic Storm “MURASU” Intensifies Over the Bay of Bengal
Cyclonic Storm “MURASU” is likely to intensify into a Severe Cyclonic Storm by the morning of 02 November 2026. It is very likely to cross the South Andhra Pradesh coast between Nellore and Narsapur during midnight of 02 November and early hours of 03 November, with a wind speed of 100–110 kmph, gusting up to 120 kmph.
Stay tuned to IMD for the latest updates and weather warnings.
#Cyclone #CycloneMurasu #SevereCyclonicStorm #Murasu #HeavyRainfall #IMD #AndhraPradesh #Yanam #Odisha #AndhraPradesh #WeatherUpdate #BengalWeather
@moesgoi @airnewsalerts @DDNational
@ndmaindia @ICRER_MHA— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 1, 2026
क्या है ‘मुरासु’ का अर्थ?
‘मुरासु’ नाम भारत की ओर से सुझाया गया है। तमिल भाषा में मुरासु का अर्थ प्राचीन ढोल या ड्रम होता है, जिसका इस्तेमाल पुराने समय में गांवों में चेतावनी और सूचना देने के लिए किया जाता था। उत्तर हिंद महासागर के चक्रवातों के नाम WMO/ESCAP के 13 सदस्य देशों की सूची से रखे जाते हैं।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है:
1-2 नवंबर: तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश।
2 और 3 नवंबर: तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश, कहीं-कहीं अति भारी बारिश। तेज हवा से पेड़ गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा।
2-3 नवंबर: तेलंगाना और यनम में भारी बारिश।3-4 नवंबर: छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश।विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है और तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने को कहा है।

