जनवाणी ब्यूरो |
रुड़की: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर के आवास पर दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद उपस्थित क्षत्रिय महासभा उत्तराखंड के पदाधिकारियों सदस्यों व अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सभी उपस्थित अतिथियों, सदस्यों ने भागीदारी की। कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि हम सभी को सभी त्योहार मिलजुलकर भाईचारे के साथ मनाने चाहिए और क्षेत्र की खुशहाली व तरक्की के लिए हम को मिलजुल कर कार्य करने चाहिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का फूल माला एवं शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही सफलता की बुलंदियों को छूता है। मौके पर डॉ.आदेश शर्मा, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह, डॉ. प्रेम सिंह रावत, सिंधु सागर महाराज, दुर्गा थापा, संग्राम सिंह, मतवार सिंह रावत, बिजेंदर हमदान, राकेश चौहान, हेमंत बटवाल, राजेंद्र रावत, राजीव शर्मा, संजीव कुशवाह, त्रिलोक सिंह, सेठ पाल परमार, संजय कुमार, घनश्याम गुप्ता, हरीश डिमरी, रमेश सिंह चौहान, संजय शुक्ला, राकेश भट्ट,कुंवर जावेद इकबाल, शिवचरण पुंडीर अनिल पुंडीर दिवेश शर्मा, रूप सिंह, कृष्ण पाल सिंह, बिट्टू शर्मा, सचिन चौधरी, बबलू राणा, सत्येंद्र राणा, संदीप राणा, रणधीर सिंह राणा, रामपाल चौहान, रवि तोमर, संजीव शर्मा, अजय कौशिक, ओमपाल सिंह, अरुण सिंह, अब्दुल वाहिद, रामभरोसे ध्यानी, शेर सिंह रावत, रमेश सिंह बिष्ट, भूपेंद्र राणा, प्रवीण कुमार, शुभम राणा आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

