Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Dipika Kakar: 14 घंटे लंबी सर्जरी के बाद ICU से बाहर आईं दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने दी हेल्थ अपडेट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ हफ्तों से स्टेज 2 लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। बीमारी के चलते उन्हें काफी दर्द और तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था। हाल ही में उनकी 14 घंटे लंबी जटिल सर्जरी हुई, जिसके बाद अब एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनके हेल्थ को लेकर ताजा जानकारी दी है और बताया कि अब वह आईसीयू से बाहर आ गई हैं। तो आइए जाने है कि उन्होंने क्या कहा।

शोएब इब्राहिम ने शेयर की हेल्थ अपडेट

शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, कि अब एक्ट्रेस आईसीयू से बाहर आ गईं हैं और उन्हें नार्मल कमरे में शिफ्ट कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वह तीन से पांच दिनों तक यहां रहेंगी। सर्जरी बड़ी थी, वह 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रहीं। वह बहुत ही मुश्किल एक वक्त था।’ साथ ही उन्होंने बताया कि दीपिका की हालत में सुधार है। हालांकि, उन्हें टांकों के कारण दर्द हो रहा है। तीन दिन तक लिक्विड डाइट पर रहने के बाद वह फिर से सामान्य खाना खाने लगी हैं। शोएब ने कहा कि दीपिका ने चलना भी शुरू कर दिया है और उनकी ब्लड रिपोर्ट भी सामान्य है।

अभिनेत्री की सर्जरी को लेकर दी जानकारी

आगे बात करते हुए शोएब इब्राहिम ने अभिनेत्री की सर्जरी को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘उनके ट्यूमर को बहुत ही अच्छे तरीके से बाहर निकाल दिया गया है। वहीं, उनका गॉल ब्लैडर भी निकला है क्योंकि उसमें भी स्टोन था। लिवर में ट्यूमर था, इसलिए लिवर का कुछ हिस्सा भी काटा गया है। हमारे अंदर कोई तनाव वाली बात नहीं है, क्योंकि लिवर एक ऐसा ऑर्गन है जो खुद को पुनर्जीवित करता है। उन्होंने कहा कि दीपिका के ट्यूमर को बायोप्सी के लिए भेजा गया है और परिणाम आने में कुछ दिन लगेंगे।

दीपिका कक्कड़ ने दी थी स्टेज 2 लीवर कैंसर जानकारी

बता दें कि अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने स्टेज 2 लीवर कैंसर की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। उन्होंने बताया था कि पेट में ज्यादा दर्द होने के बाद, उन्हें जांच कराने पर डॉक्टरों द्वारा यह पता चला था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img