Saturday, October 24, 2026
- Advertisement -

‘किंग’ के कैमियों में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

27 जून 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और प्रभास की 600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स आॅफिस पर वर्ल्डवाइड 1180 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का दूसरे पार्ट का एलान हो चुका है लेकिन इसके साथ ही मेकर्स ने साफ कर दिया है कि इस बार दीपिका फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ऐसी दूसरी बड़ी फिल्म है जो दीपिका को मिलने के बाद गंवानी पड़ी । इसके पहले कुछ इसी अंदाज में दीपिका के हाथ से संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास के अपोजिट वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ भी निकल चुकी है। दीपिका को फिल्म से निकालने के तुरंत बाद ही मेकर्स ने तृप्ति डिमरी को फिल्म के लिए साइन कर लिया । कहा जाता है कि दीपिका ने फिल्म के तेलुगु वर्जन के लिए तेलुगु में अपने डायलॉग डब करने से भी इनकार कर दिया था।

फिल्म ‘स्पिरिट’ से अलग होने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका का नाम लिए बिना उन पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने फिल्म छोड़ते ही फिल्म की स्क्रिप्ट लीक कर दी। इस कंट्रोवर्सी का दीपिका के करियर पर काफी बुरा असर हुआ। बैक टू बैक दीपिका के हाथों से दो बड़ी फिल्में निकल जाने के बाद स्वाभाविक रूप से दीपिका के फैंस काफी टेंशन में हैं लेकिन फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान ‘किंग’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अभय वर्मा जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और रानी मुखर्जी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘किंग’ में दीपिका पादुकोण ‘जवान’ (2023) के बाद एक बार फिर कैमियो में नजर आएंगी। इस बार भी उनका कैमियो फिल्म के लिए बेहद अहम बताया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दीपिका फिल्म ‘किंग’ में सुहाना की आॅनस्क्रीन मां और शाहरुख की एक्स गर्लफ्रेंड की भूमिका निभा रही हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Sharad Purnima 2026: कब है शरद पूर्णिमा? जानें चांदनी में खीर रखने की खास परंपरा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP News: यूपी में एमएलसी चुनाव की वोटिंग जारी, दोपहर 12 बजे तक 24.09 फीसदी मतदान

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक...

Rajasthan News: राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे आगरा के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 2 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग...
spot_imgspot_img