जनवाणी संवाददाता |
बागपत: देहरादून इकोनोमिक एक्सप्रेस-वे में जमीन अधिग्रहण करने के विरोध में बुधवार को किसानों ने कलक्ट्रेट मेें पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
उन्होंने एडीएम पर समस्याओं का निस्तारण करने पहले गलत तरीके से हस्ताक्षर कराने का आरोप, खेत में जाने से पहले रास्ते बनवाने, सर्किल रेट तय कराने सहित पांच समस्याओं का निस्तारण करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जबरन जमीन का अधिग्रहण करने के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी।

