Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

पेपर लीक में दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

  • एसटीएफ मेरठ यूनिट ने पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से दबोचा
  • साजिश में शामिल अपने किसी साथी से मिलने को पहुंचा था दिल्ली से

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीककांड में मंगलवार को एक बड़ी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल विक्रम जीत सिंह की हुई है। यह गिरफ्तारी एसटीएफ की मेरठ फील्ड यूनिट की एक टीम ने पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे खेकड़ा फ्लाईओवर से की है। दिल्ली पुलिस के इस हेड कांस्टेबल की एसटीएफ को करीब एक माह से तलाश थी। सूत्रों ने जानकारी दी है कि राजीव नयन और रवि अत्री के बाद दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल विक्रम जीत सिंह की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। राजीव नयन और रवि अत्री की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि विक्रम जीत को भी उस पर आसन्न गिरफ्तारी के खतरे व तेजी से कसते जा रहे एसटीएफ के शिकंजे की भनक लग गयी थी। तभी वह करीब एक माह से फरार चल रहा था।

एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच में विक्रम जीत सिंह का नाम सामने आया था। तभी से इसकी सुरागकशी में टीम लगा दी गयी थीं। लीक पेपर को पढ़ाने के काम में जो इंतजाम किए गए उनमें विक्रम जीत सिंह सबसे बड़ा मददगार साबित हुआ था। दरअसल, दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल होने के चलते उसने ही मानेसर व रीबा के रिसॉर्ट में अभ्यार्थियों को ठहराने की तमाम व्यवस्थाएं करायी थीं। पेपर लीक मामले में उसने पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए।

  • रवि अत्री के कहने पर रिसोर्ट का किया इंतजाम।
  • रिसोर्ट में एक हजार अभ्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था।
  • साथियों गुनिया उर्फ इंद्रजीत निवासी झज्जर की भी ली मदद।
  • इंद्रजीत व दाउद के कहने पर ही नेचर वैली रिसोर्ट किया था फाइनल।

20 लाख में डील
विक्रमजीत सिंह अपने साथियों के साथ नेचर वैली रिसोर्ट मानेसर गुरुग्राम हरियाणा गया था। वहां रिसोर्ट के मालिक सतीश धनकड़ से मिलकर बुकिंग की गयी। करीब बीस लाख में बुकिंग तय की गयी। कुछ बड़ी रकम बतौर एडवांस भी दे दी गयी थी। इसके बाद 15 फरवरी को वह नेचर वैली रिसोर्ट में 400 अभ्यार्थियों को लेकर पहुंचा था, लेकिन 15 फरवरी को पेपर न आने के कारण तमाम लोग रात को नेचर वैली में ही रुके थे। लेट नाइट मुख्य अभियुक्त रवि अत्री व राजीव नयन ने कॉल कर बताया कि रोहतक रोड दिल्ली बॉर्डर पर जाकर उनके साथी राजन निवासी यूपी बिहार से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र व उत्तर कुंजी ले लेना। 16 की सुबह को विक्रम जीत सिंह पहल अपने साथियों के साथ कार से बताए गए स्थान पर पहुंचे और वहां से पेपर लेकर आए और इसकी मदद से आठ सौ अभ्यार्थियों को पेपर के प्रश्न व उत्तर पढ़वाए गए। उन्हें रटवाए गए और तैयार कराया।

पूछताछ जारी है
विक्रमजीत सिंह से अभी पूछताछ जारी है। कुछ चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। कुछ अन्य की भी तलाश है। -ब्रिजेश सिंह, एएसपी, एसटीएफ मेरठ यूनिट

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img