Saturday, December 6, 2025
- Advertisement -

गंगोत्री विहार कॉलोनी में चोरी की घटनाओं को रोकने की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र की नव विकसित कॉलोनी गंगोत्री विहार में लगातार बढ़ रही चोरियों की घटनाओं को लेकर कॉलोनीवासी लोजमो संयोजक सुभाष सैनी के नेतृत्व में कोतवाली सिविल लाइन में एसएसआई से मिले तथा कालोनीवासी अनिल सैनी के यहां हुई चोरी की घटना के ना खुलने पर अपना असंतोष जाहिर किया।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव राजकुमार सैनी ने पुलिस अधिकारियों से चोरी की घटनाओं को तत्काल खोलने तथा अपराधियों को पकड़ने की बात कही साथ ही ऐसा ना होने पर आंदोलन तक की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनाओं को तत्काल खोले जाने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर मोर्चा संयोजक के साथ सुभाष शर्मा, अनिल सैनी, देवेंद्र सैनी, प्रवीण मित्तल, नवीन भारद्वाज, आलोक राज, मास्टर अक्षय, सुनील सैनी समेत कई लोग शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shamli News: गेटवेल हॉस्पिटल: डा. कविता गर्ग पर 10.60 लाख का जुर्माना

जनवाणी संवाददाता | शामली: जिला उपभोक्त विवाद प्रतितोष आयोग ने...
spot_imgspot_img