Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

किसान ने लहलहाती सरसो की खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर किया नष्ट

जनवाणी संवाददाता |

चरथावल: ग्राम पावटी खुर्द में एक किसान ने अपनी सरसो की लहलहाती 5 बीघा खड़ी सरसो की फसल को ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशल वीर सिंह व जिला संयोजक शाहबाज त्यागी के नेतृत्व में ट्रैक्टर रोटरी चलाकर नष्ट कर दिया।इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सरकार से कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की।

चरथावल विकास खण्ड के ग्राम पावटी में किसान प्रवीण त्यागी ने ​​भाकियू चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशल वीर सिंह व जिला संयोजक शाहबाज त्यागी के नेतृत्व में एक बार फिर से अपनी सरसों की खड़ी फसल में ट्रैक्टर चलाकर फसल को नष्ट कर दिया।

इस प्रकार किसानों ने भारत की सरकार को किसान विरोधी बताकर यह संदेश दिया कि या तो किसानों पर थोपे गए तीनों काले कानून वापस लिए गए और एमएसपी पर खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाया जाए अन्यथा किसान अपने आप को खुद बर्बाद करेगा व अपनी बागडोर या अपनी फसल के दाम अन्य बाहर के लोगों से तय नहीं होने देगा।

वहां पर मौजूद सभी किसानों का कहना है कि सरकार को बड़ी उम्मीद के साथ किसानों ने पूर्ण बहुमत के साथ बनाया था इस बार किसान सरकार को उसके कर्मों का आईना आने वाले चुनाव में दिलाएगा।

इस मौके पर चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशल वीर सिंह के साथ जिला संयोजक शाहबाज त्यागी, ठाकुर ईश्वर सिंह, प्रवीण त्यागी चेयरमैन, धर्मेंद्र त्यागी, हिमांशु त्यागी, लोक मणि त्यागी, रिजवान, डॉक्टर मेहरबान, दिशान त्यागी, वसीम त्यागी, अलीशेर, कल्लू, अनवर, गौरव त्यागी, आशु आदि किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img