- सबसे पहले बैलगाड़ी में गन्ना लेकर आए किसान को ब्लैंकेट देकर किया सम्मानित
- अतिथियों ने चीनी मिल की क्रेन में गन्ना डालकर किया आवाज
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: डीएसएम ग्रुप की धामपुर शुगर मिल के पेराई सत्र का गुरुवार को सुबह विधिविधान के साथ हवन पूजन कर शुभारंभ हो गया है। इस दौरान चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान, एसडीम धीरेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार सिंह सलूजा, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एमपी सिंह, एससीडीआई अमित कुमार पांडे, परिवहन अशोक कटारिया के पिता रुमाल सिंह आदि ने संयुक्त रूप से शुगर मिल की क्रेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का आगाज किया।
इससे पहले शुगर मिल के तौल कांटे पर गन्ना लेकर सबसे पहले पहुंचने वाले किसान नितीश कुमार, ट्रैक्टर टिपलर चालक यशवंत सिंह व ट्रक चालक का तिलक कर स्वागत किया।
शुगर मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान, महाप्रबंधक प्रशासन विजय गुप्ता, महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप शर्मा आदि ने सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसान नितीश कुमार पुत्र बहादुर सिंह निवासी जैतरा पट्टी हेम को ब्लैंकेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक यशवंत सिंह, ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक चालक को भी सम्मानित किया गया। पूजन कार्यक्रम पंडित ओम प्रकाश शर्मा व पंडित अमित ध्यानी ने संपादित कराए।

इस मौके पर डा. दीपक गोयल, विजय जैन, कुशल पाल सिंह, राम नारायण कौशिक, रघुवीर सिंह, मनोज चौहान, सुरेश सक्सेना, सोमेंद्र पांडे, सुदर्शन सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। शुगर मिल्स लिमिटेड धामपुर के उपाध्यक्ष एम आर खान ने बताया कि आज पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने बताया कि मिल के कार्य क्षेत्र में पेराई सत्र 2020-21 के लिए 207 गन्ना क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें 203 क्रय केंद्रों को स्थापित कर दिया गया है। एम आर खान ने बताया कि 137 गन्ना क्रय केंद्रों का इंडेंट जारी कर दिया गया है, जिन पर बुधवार से गन्ने की तौल शुरू हो गई है।

