- पुलिस ने मुख्य आरोपी और उन्हें छुपाने में सहयोग करने पर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया
जनवाणी संवाददाता |
शामली: समीपवर्ती गांव लांक में धीरज की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी समेत हत्यारों को छुपाने में सहयोग करने वाले दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अवैध और बाइक भी बरामद कर ली है। हत्याकांड को प्रॉपर्टी के रुपए के लेनदेन को विवाद को लेकर हुआ था। जिसमें उसके साथी ने ही अपने साथी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।
शामली कोतवाली के गांव लाख में 22 भाग 2021 को धीरज पुत्र राज सिंह की गांव के बाहर स्थित फार्म हाउस के निकट नीटू पुत्र धर्मपाल निवासी लांक ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर थानाध्यक्ष थाना कोतवाली शामली मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना के संबंध में जानकारी की गई। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने भी ग्राम लांक पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस व एसओजी को भी इस कार्य हेतु लगाया गया था। घटनास्थल को सुरक्षित कर मौके पर फिल्ड यूनिट को पंहुची थी, जिसके द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं जानकारियां एकत्रित करते हुए थाना कोतवाली शामली पुलिस को दी गई।
मृतक के पिता राज सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शामली पर नीटू एवं एक अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । 26 मार्च को कोतवाली शामली पुलिस ने घटना को 4 दिन के अन्दर ही खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने धीरज की हत्या में संलिप्त हत्याभियुक्त नीटू पुत्र धर्मपाल व अचिन पुत्र धर्मवीर निवासीगण ग्राम लांक थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। हत्याभियुक्तों से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार व मोटर साइकिल भी बरामद हुई हैं। हत्याभियुक्तों को घटना उपरान्त शरण देने एवं उनको छिपाने मे सहयोग करने में किरगपाल पुत्र बोहरंग व कपिल पुत्र राज सिंह निवासीगण ग्राम बहावडी थाना कोतवाली शामली को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार हत्याभियुक्त नीटू से पूछताछ में जानकारी हुई कि मृतक धीरज और नीटू आपस में दोस्त थे। दोनों ने कुछ दिन पूर्व एक प्रॉपर्टी के सेल से धीरज को एक धनराशि मिली था जिसको लेकर दोनो मे विवाद हुआ था। इस बात को लेकर दोनों में करीब एक-डेढ़ माह पहले तनातनी हो गई। इसी बात को लेकर नीटू ने अपने साथी अचिन के साथहत्या कांड को अंजाम दिया था।

