जनवाणी संवाददाता |
भागूवाला: ग्राम सभा काशीरामपुर में किसान यूनियन के चौधरी दिगंबर सिंह वह बरकतपुर मिल केजीएम विकास पुंडीर ने संयुक्त रूप से नए गन्न क्रय केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। दिगंबर सिंह के साथ आए कुलवीर सिंह, नजीबाबाद नीतू चौधरी, रोबिन कुमार ग्रामीणों ने दिगंबर सिंह व बरकतपुर चीनी मिल केजीएम का फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्रामीण ग्राम प्रधान छोटे सिंह, दयाराम सिंह, कुलवीर सिंह, कल्याण सिंह, अरुण कुमार, आलम सिंह, पूर्व प्रधान राम चरण सिंह, संसार सिंह, लोकेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, काशीरामपुर मोहम्मद अनवर अली हुसैन, मोहम्मद शौकत, कल्लू दहीरपुर के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के नेता चौधरी दिगंबर सिंह को कांटे का उद्घाटन करने को लेकर आभर प्रकट किया।

