जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिए कि कण्व श्रषि आश्रम सहित सरकारी भूमि पर कहीं भी अवैध रूप से कब्जा किया जाना प्रकाश में आए तो तत्काल भूमि को कब्जामुक्त करा कर कब्जाधारक के विरूद्व कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने तहसीलदार सदर को कर्णव आश्रम पर अवैध कब्जा पाए जाने पर खडी फसलों का मूल्यांकन करा कर उसे नीलाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के लिए जुताई करने वाले टेक्टर जब्त कर दोषी के विरूद्व कड़ी कार्यवाही अमल में लाएं और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें।

