जनवाणी संवाददाता |
पुरकाजी: जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से नि: शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कैंप का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया।
रविवार के दिन पुरकाजी लक्सर रोड स्थित प्रियांशी एक्स-रे पर कोरोना से बचाव के लिए जगतबंधु सेवा ट्रस्ट द्वारा नि: शुल्क सैनिटाइजर व मेडिसन किट वितरीत की गई ।
मुख्य अतिथि मोहन प्रजापति द्वारा जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज हित मे अपना योगदान सेवा के रूप में करता रहा है ’ कोरोना से बचने के उपाय भी बताएं। दो गज दूरी मास्क है जरूरी भीड़ वाले क्षेत्र में न जाएं और घर से बाहर ना निकले जरूरी हो तो ही निकले।
डा राजवीर सिंह प्रजापति ने बताया कि कोरोना को अगर हराना है, तो दो गज दूरी मास्क है जरूरी साथ ही साथ उन्होंने बताया की संस्था के माध्यम से जिसमें भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति राष्ट्रीय लोकदल के कमल गौतम सुंदर लाल प्रजापति, महिपाल प्रजापति, नितिन कुमार, सेवाराम प्रजापति, अंकित कुमार प्रजापति ,डॉ नीरज गुप्ता शहजाद तुर्क,डा सागर इंजीनियर, साहिल, अंकित, मोहित कुमार, डा अमित त्यागी आदि उपस्थित रहे।

