- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कैराना में खुली रिपोर्टिंग चौकी
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैराना में जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इससे पूर्व कोतवाली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिला अधिवक्ताओं व छात्राओं ने सरकार द्वारा महिलाओं को दिये जा रहे सम्मान व सुरक्षा की प्रशंसा की।
सोमवार को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली में नव निर्मित महिला पुलिस चौकी के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने कोतवाली में नव निर्मित महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का फीता काट कर उदघाटन किया। दोनों अधिकारियों ने महिलाओं की हर समय सहायता व न्याय दिलाये जाने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधिक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कैराना स्थित महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर महिला उपनिरीक्षक टीना चौधरी के अलावा महिला कांस्टेबलो की तैनाती की गई है। इस क्षेत्र की पीड़ित महिलाएं शामली जाने के स्थान पर कैराना स्थित महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर ही अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकती है।
इस दौरान बडी एलईडी स्क्रीन पर अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्समंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनता को संबोधित लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मीनू वर्मा ने किया। इस अवसर पर एसडीएम उदभव त्रिपाठी, सीओ जितेन्द्र कुमार, कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा के अलावा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

