- थाना प्रभारी को थाने की साफ-सफाई के दिए निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
हीमपुर दीपा: डीएम व एसपी ने थाना हीमपुर दीपा की बाऊंड्री वॉल के पुनर्निर्माण व प्रशासनिक भवन गेट का लोकार्पण किया तथा निर्माण कार्य व थाने की साफ-सफाई के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
डीएम रामाकांत पांडे एवं एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रुप से बुधवार को थाना हीमपुर दीपा के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के गेट का लोकार्पण किया।
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने थाने की पुन: निर्मित बाउंड्री वाल का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा के नेतृत्व में किए गए निर्माण कार्य की सराहना की और साथ ही साथ उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को उत्तर दिशा की ओर लगी मिट्टी हटाकर बाउंड्री का भी शीघ्र ही निर्माण कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान संभ्रात नागरिकों की मौजूदगी रही।

