- एसडीएम की पहल से निजी संस्थानोें ने कई मेडिकल उपकरण भी उपलब्ध कराएंं
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर ने जेल कारागार बिजनौर में 10 एलपीएम का आक्सीजन कंसट्रेटर जेल सुपरिटेंडेट को उपलब्ध कराया गया। एसडीएम की पहल से निजी संस्थानों ने कई मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए है।
डीएम रमाकांत पाण्डेय के निर्देशानुसार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जेल कारागार बिजनौर को एक 10 एलपीएम का आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाया। जेल सुपरिटेंडेंट वी जेलर ने इन्हे रिसीव किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक की पहल से जिला बिजनौर को निजी संस्थानों ने कई मेडिकल उपकरण उपलब्ध करवाए हैं और जिन्हें जिला अस्पताल और अन्य सीएचसी में बांटा गया हैं। एसडीएम सदर ने सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

