जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने बुधवार को बिजनौर पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक केंद्र का निरीक्षण किया। इसी परिसर में सीतापुर आंखों के अस्पताल के निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि अस्पताल में कोई आंख रोग का विशेषज्ञ एवं शल्य चिकित्सक नहीं है, वहां तैनात ड्रेसर द्वारा मरीजों की देखभाल की जा रही है। ड्रेसर अब्दुल हक द्वारा डीएम को बताया कि आई सर्जन न होने की वजह से अस्पताल में शल्य चिकित्सा का कार्य नहीं किया जा रहा है और न ही आंखों की चिकित्सा के लिए कैम्प का आयोजन किया जाना संभव हो रहा है।
उन्होंने अपने आवास सहित अन्य दीवार के गिरने का अवलोकन भी कराया। उक्त सम्बन्ध में डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि बिजनौर पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक केन्द सीतापुर आंखों के अस्पताल को संचालित करने वाली समिति की बैठक का आयोजन कराएं ताकि वहां की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

