जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रफेतपुर हुलास में हर वर्ष की भांति सिद्धबली बाबा के थले पर श्रद्धालुओं द्वारा हवन यज्ञ किया गया। रामगंगा नदी में बाढ़ के चलते मेले का आयोजन गांव में ही किया गया तथा गांव के शिवमंदिर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया।
मेला समिति के उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव से दक्षिण पश्चिम में करीब दो किमी स्थित सिद्धबली बाबा के थले पर प्रसाद व मेले का आयोजन किया जाना था लेकिन रामगंगा व बनैली नदी की बाढ़ के चलते थले पर दर्जनों श्रद्धालुओं ने टायर ट्यूब की सहायता से पहुंचकर हवन यज्ञ व पूजा पाठ का आयोजन किया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

