Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Beauty Tips: नवरात्रि के दिनों में आप भी दिखना चाहती हैं खूबसूरत, तो ऐसे करें मेकअप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हिंदू धर्म में त्‍योहारों का विशेष महत्‍व है। इसकी तैयारीयां बाजारों मे घर में हर जगह दिखाई देने लगती है। त्योहार आने से पहले ही महिलाएं नए कपड़े और श्रृंगार के सामान की खरीदारी शुरू कर देती हैं। अब जब शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है, तो महिलाओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में अगर आप शारदीय नवरात्रि के दौरान अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको कुछ सिंपल मेकअप करने के तरीके बताने जा रहे हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

त्वचा को करें तैयार

मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को तैयार करें, क्योंकि नवरात्रि पूजा में काफी भीड़ होगी। ऐसे में गर्मी से आपका मेकअप खराब हो सकता है। इसी के चलते सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोएं और फिर सूती कपड़े में बर्फ बांधकर चेहरे की मसाज करें। मसाज के बाद थोड़ी देर चेहरे को ऐसे ही रहने दें।

प्राइमर 

चेहरे को तैयार करने के बाद चेहरे पर एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी और मेकअप बेहतर दिखेगा। इसके बाद अब प्राइमर सेट करें, ताकि मेकअप चेहरे पर अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाए।

नेचुरल लुक

अगर आप पूजा के समय ज्यादा हैवी मेकअप नहीं करना चाहतीं तो लाइटवेट फाउंडेशन या बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। इसे समान रूप से पूरे चेहरे और गर्दन पर ब्लेंड करें। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो कंसीलर का इस्तेमाल करें, वरना इसको स्किप करें।

आई मेकअप

पूजा के समय के लिए आईमेकअप ज्यादा डार्क न करें। इसके लिए आप हल्के न्यूट्रल या सॉफ्ट पिंक, ब्राउन या गोल्डन आईशैडो का चुनाव करें। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आईलाइनर या काजल लगाएं। मस्कारा इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो इसे भी हल्का ही रखें।

ब्लश और हाईलाइटर है सबसे जरूरी

आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए ब्लश और हाईलाइटर काम आता है। इसके लिए हल्का सा पिंक या पीच ब्लश गालों पर लगाएं, जो आपके चेहरे को फ्रेश लुक देगा। इसके बाद हल्का सा हाईलाइटर नाक की टिप, चीकबोन्स और आंखों के किनारे पर लगाएं।

सही लिपस्टिक का करें चयन

अपने लुक को पूरा करने के लिए लिपस्टिक के हल्के रंग जैसे पिंक, न्यूड या पीच चुनें। आप लिपग्लॉस भी लगा सकती हैं जिससे होठों में हल्की चमक आएगी

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img