Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

कुत्ते की वफादारी से बची लूट की बड़ी वारदात

  • परिवार गया था घूमने, घर पर थे बुजुर्ग दंपति
  • नेपाली नौकर ने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की बनाई थी योजना
  • नौचंदी पुलिस घटना को बता रही चोरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र में कुत्ते की वफादारी से लूट की एक बड़ी वारदात होते-होते बची। यहां एक परिवार घूमने के लिए गया था। घर पर बुजुर्ग दंपति अकेले मौजूद थे कि नेपाली नौकर ने दोस्तों को बुलाकर वारदात की योजना बना ली। कुत्ते के हमले ने नौकरों को भागने को मजबूर कर दिया। इस मामले में दो नौकरों को नामजद करते हुए एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि पुलिस इसे चोरी बता रही है।

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर छह में सराफा कारोबारी मुदित अग्रवाल का परिवार रहता है। 14 जून को मुदित पत्नी व बच्चों के साथ मालदीव घूमने निकल गये। घर पर उनके बूढ़े माता-पिता की देखरेख के लिए दो नेपाली नौकर रोशान व प्रेम को छोड़ गये। उसी रात करीब 10 बजे रोशान व प्रेम ने चौकीदार जयप्रकाश को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और मेन गेट से अपने दो साथियों को बुला लिया। इनके हाथ में लोहे की रॉड रहीं।

काफी प्रयास के बाद भी कमरे नहीं खुले तो नौकर अपने साथियों के साथ बुजुर्ग दंपति के कमरे में घुस गये। उन्होंने पलंग की दराज से 22 हजार रुपये, सोने की चेन निकाल ली। तभी पास सो रहे मुदित के कुत्ते की आंख खुल गई और वह नौकरों पर झपट पड़ा। कुत्ते के भौंकने से दंपति जाग गये और शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से नौकर भाग निकले। परिवार की सूचना मिलते ही अगली सुबह पूरा परिवार वापस लौट आया और पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे चोर

सर्राफ के यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस ने इन कैमरों को खंगाला तो नौकर उसमें कैद हो गये। कुल चार लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथ में लोहे की रॉड हैं। यह पहले मुख्य मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करते हैं। इसके बाद अंदर के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश होती है लेकिन सफल नहीं हो पाते।

सोतीगंज में सीओ की दबिश, दो को उठाया

सदर बाजार थाना के सोतीगंज में बुधवार दोपहर को सीओ सदर ने तीन थानों की पुलिस फोर्स लेकर दबिश डाली। दबिश के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मची रही। कुछ तो छतों से कूदकर भाग गए। वहीं, दबिश के पीछे लाइन हाजिर किए गए दो सिपाहियों की भूमिका बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सीओ सदर चंद्र प्रकाश सर्किल के थाना सदर बाजार, लालकुर्ती व रेलवे रोड की फोर्स तथा रिजर्व दस्ता लेकर सोतीगंज पहुंचे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस टीम बिलाल उर्फ बिल्ले व सुभान की तलाश में यहां पहुंची थी। जिनकी तलाश में पुलिस टीम ने दबिश डाली थी वो तो दोनों पहले ही वहां से निकल गए, लेकिन बताया जाता है कि उनके रिश्तेदारों जिनमें बिलाल का भाई सुहेल व सुहान का रिश्तेदार सुहेब को पुलिस उठा लायी।

उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे करीब एक माह पहले भी सोतीगंज में पुलिस टीम ने बिलाल की तलाश में दबिश दी थी। तब भी बिलाल हाथ नहीं आया था, लेकिन इलाके में चर्चा है कि बिलाल ने बाहर से बाहर दबिश डालने आयी पुलिस से अपना पिंड़ छुडा लिया था। पुलिस की दबिश का बिलाल व सुभान के परिजनों ने विरोध किया। उनका कहना है कि अरसे से वो ई-रिक्शा चलाकर गुजारा कर रहे हैं। इसके अलावा हर 15 दिन बाद थाने में पेश हो रहे हैं। अपराध से अब उनका कोई वास्ता नहीं। हालांकि पुराने मुकदमे उन पर चल रहे हैं।

भाजपा नेता से मारपीट, बदमाशों ने मोबाइल लूटा

सिविल लाइन के आईटीआई के समीप कार सवार बदमाशों ने कोेतवाली के बुढ़ानागेट निवासी भाजपा नेता के एक नेता की पिटाई कर उनसे मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गयी। सीसीटीवी की मदद से कार सवार बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बुढ़ानागेट निवासी आशुतोष शर्मा की बहन सिविल लाइन के प्रभातनगर इलाके में रहती हैं। बुधवार को वह बहनोई अंकुर खन्ना से मिलकर बुढ़ानागेट की ओर लौट रहे थे।

उन्होंने साकेत के आईटीआई के सामने से यूटर्न लेने को अपनी बुलेट बाइक जैसे ही मोड़ी उसी दौरान कार में सवार नशे में धुत बदमाश बताए जा रहे पांच युवक आ धमके। आरोप है कि उन्होंने भाजपा नेता के साथ मारपीट व गाली-गलौज शुरू कर दी। भाजपा नेता ने जब अपने मोबाइल से पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया तो उनको पीट रहे बदमाशों ने मोबाइल भी छिन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए।

लुटे-पिटे भाजपा नेता वहां बेबस खडेÞ नजर आए। हंगामा देखकर कुछ लोग वहां रुक गए थे। उनकी मदद से उन्होंने भाजपा के एक अन्य नेता आशीष अग्रवाल को सूचना दी तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिविल लाइन पुलिस व आशुतोष शर्मा के रिश्तेदारों को सूचना दी तो वह भी पहुंच गए। सिविल लाइन थाना के चौकी इंचार्ज नजीर अहमद वहां आ गए। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन वह सीसीटीवी चेक करा रहे हैं।

कचहरी के सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल

ना पब्लिक और ना ही पुलिस किसी का भी वाहन मेरठ में सुरक्षित नहीं है। सिविल लाइन थाना के कचहरी परिसर से जहां अभूतपूर्व सुरक्षा का दावा किया जाता है, वहां से यदि सिपाही की बाइक बदमाश चोरी कर ले जाते हैं तो अंदाजा लगा लीजिए किस प्रकार के सुरक्षा इंतजाम कचहरी में किए गए हैं। वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बुधवार दोपहर कचहरी परिसर से लिसाड़ीगेट थाने के पैरोकार की बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी है। दावा किया जा रहा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

07 22

गुरुवार को कैमरे चेक किये जाएंगे। कांस्टेबल हेमंत कुमार लिसाड़ीगेट थाने के पैरोकार हैं। हर रोज उन्हें थाने से जुड़े मामलों में कचहरी आना होता है। बुधवार दोपहर भी वह कचहरी आये हुए थे। उन्होंने स्पलेंडर बाइक स्पेशल सीजेएम कोर्ट के बाहर पार्क की और अंदर चले गये। करीब 15 से 20 मिनट के बाद जैसे ही वह बाहर निकले, उन्हें देखा उनकी बाइक वहां नहीं है। उन्होंने आस पास में बाइक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। हेमंत ने सीधे कचहरी चौकी पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में कचहरी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने भी आस पास की पार्किंग स्थलों पर बाइक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

कुछ सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये गये। पुलिस पैरोकार की कचहरी से बाइक चोरी होने की सूचना पाकर काफी संख्या में अधिवक्ता भी एकत्र हो गये। उन्होंने वाहन चोरी की घटना पर नाराजगी जताई और अफसरों से मिलने की रणनीति तैयार की। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रत्नेश सिंह का कहना है कि गुरुवार को कचहरी के सीसीटीवी कैमरे दिखवाए जाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img