Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

सपनों की दुनिया से बाहर नहीं आना चाहती: रश्मिका मंदाना

CINEWANI 1


इस साल की सुपर डुपर हिट, पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा’ में रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म में उनके काम को काफी अधिक पसंद किया गया था। ‘पुष्पा’ के बाद रश्मिका की पॉपुलरिटी में खासा इजाफा हुआ है। ‘पुष्पा’ की सफलता के बाद न सिर्फ रश्मिका मंदाना ने फिल्म के दूसरे पार्ट ‘पुष्पा 2:द रूल’ में भी अपनी जगह पक्की कर ली बल्कि साउथ की एक फिल्म में उन्हें विजय थलपति के अपोजिट 5 करोड़ की मोटी प्राइज पर साइन किया गया है। इस तरह पुष्पा ने उन्हें साउथ की हाईजेस्ट पेड एक्ट्रेस की फेहरिस्त में शामिल कर दिया।

स्वाभाविक रूप से इसके बाद विजय देवरकोंडा के अपोजिट वाली एक और पैन इंडिया फिल्म ‘लाइगर’ से लोगों को काफी उम्मीदें हो उठी थीं लेकिन बदकिस्मती से वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। रश्मिका ने ‘गुडबाय’ के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ थीं लेकिन पहले दिन फिल्म ने महज 90 लाख की कमाई की और बाद के नतीजों को देखते हुए इसे फ्लॉप करार दे दिया गया। अब रश्मिका और उनके प्रशंसकों की उम्मीदें रनबीर कपूर के साथ वाली ‘एनिमल’ और ‘मिशन मजनू’ पर आ टिकी हैं। ‘मिशन मजनू’ में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हैं।

प्रस्तुत हैं रश्मिका मंदाना के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश:

आपकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘गुडबाय’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। आप इससे कितनी निराश हुई हैं?

बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म बच्चन सर के साथ करना मैं अपनी खुशकिस्मती के रूप में देखती हूं। मेरे लिए यह किसी सपने से कम नहीं था। फिलहाल तो मैं इस सपनों की दुनिया से बाहर आना नहीं चाहती।

‘गुडबाय’ आपको कैसे मिली थी?

इसके लिए मैने तो आॅडिशन तक नहीं दिया। असल में फिल्म के डायरेक्टर विकास (बहल) सर ने मेरी फिल्में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कामरेड’ फिल्में देखी थीं और उन्हें लगा कि मैं फिल्म में तारा वाले किरदार के लिए फिट बैठ सकती हूं। इस तरह मुझे यह फिल्म मिल गई।

‘गुडबाय’ में आप हर बात में लॉजिक ढूंढती रहती है। क्या असल जिंदगी में भी आप बिलकुल ऐसी ही हैं?

नहीं, बल्कि रियल लाइफ में मैं इसके बिलकुल उलट हूं। रीति रिवाजों पर तो मुझे इतना अधिक भरोसा है कि इस मामले में आप मुझे अंध विश्वासी भी कह सकते हैं।

आप अहिंदी भाषी हैं। निश्चित तौर पर ‘गुडबाय’ करते हुए आपको भाषा की समस्या आई होगी। ‘मिशन मजनू’ में तो आपको हिंदी-उर्दू मिक्स डॉयलाग बोलने हैं।

सिद्धार्थ के साथ ‘मिशन मजनू’ में मेरा किरदार एक मासूम सी बेहद शांत लड़की का है। फिल्म के डॉयलाग मेरे लिए किसी चैलेंज से कम नहीं थे, लेकिन सिद्धार्थ की वजह से मैं वह ठीक से कर सकी।

रनबीर कपूर के साथ आप ‘एनिमल’ कर रही हैं। पहले यह फिल्म परिणीति चोपड़ा करने वाली थीं लेकिन उन्हें फिल्म से हटा कर आपको लिया गया?

मैं फिल्म में रनबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभा रही हूं। फिल्म अगले साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के लिए काफी शूटिंग करने के बाद मुझे पता चला कि पहले इसे परिणीति करने वाली थीं, लेकिन वह फिल्म से अलग क्यों हुईं, इस बारे मुझे कोई जानकारी नहीं है।

                                                                                                          सुभाष शिरढोनकर


janwani address 3

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img