Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

बेहद मजबूत स्थिति में हैं: कियारा आडवानी

CINEWANI


कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड का क्यूट कपल माना जाता है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं। दोनों ‘शेरशाह’ के दौरान नजदीक आए थे, जिसके बाद से ही दोनों के बीच लिंकअप की खबरें लगातार आ रही हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते को आॅफिशियल नहीं किया है। करण जौहर के शो ‘काफी विद करण’ के सीजन 7 के, 8 वें ऐपिसोड में कियारा की बातों से लगभग साफ हो गया कि वह सिद्धार्थ के साथ रिलेशन में हैं।

इस शो में पहली बार नजर आर्इं कियारा आडवानी वहां फिल्म ‘कबीर सिंह‘ के अपने को स्टार शाहिद कपूर के साथ पहुंची थीं। इस तरह की खबरें आ रही है कि ‘शेरशाह’ के बाद एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्र और कियारा आडवानी एक यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म ‘अदल बदल’ में साथ नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी सिद्धार्थ और कियारा की निजी जिंदगी की रहस्यमयी लव स्टोरी से काफी मिलती जुलती होगी।

मनोविज्ञान में ग्रेजुएट कियारा आडवानी ने एक्टिंग में आने के पहले, कुछ वक्त तक मुंबई के अर्ली वर्ल्ड प्ले स्कूल में टीचिंग का काम भी किया था लेकिन बाद में उन्होंने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीखी और वह फिल्मों में आ गईं। कियारा आडवानी की आने वाली सभी फिल्में एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं। उनकी फिल्मों के जेनर और उनके किरदार बिलकुल अलग तरह के हैं।

कियारा इसे अपनी खुशनसीबी मानती हैं कि दर्शक उन्हें अलग अलग किरदारों में पसंद करते रहे हैं। रूपहले पर्दे पर अपनी खूबसूरती के साथ ही साथ कियारा ने दमदार अभिनय के बूते पर दर्शकों का दिल जीता है। उनके फैशन स्टाइल को हर कोई पसंद करता है। सोशल मीडिया पर भी उनके बोल्ड अंदाज को खूब सराहा जाता है। हेमा मालिनी के बाद ड्रीमगर्ल वाला टैग अब कियारा को मिल चुका है।

कियारा आडवानी बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेसों में से एक हैं जिनकी फिल्मों ने इस साल सफलता का स्वाद चखा। पिछले साल जहां उन्होंने ‘शेरशाह‘ जैसी ब्लॉक बस्टर दी तो इस साल आई ‘भूल भुलैया 2’ और ‘जुग जुग जियो’ को आॅडियंस ने खूब पसंद किया। कार्तिक आर्यन के अपोजिट वाली उनकी ‘भूल भुलैया 2’ ने तो बॉलीवुड को एक तरह से संजीवनी देने का काम किया क्योंकि उसके पहले लगभग सभी फिल्में एक एक कर फ्लॉप हो रही थीं और कियारा की इस फिल्म से इंडस्ट्री को एक नई उम्मीद की किरण मिली।

कियारा आडवानी की शुरुआत बेशक धीमी रही लेकिन अब उनके पास पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा काम है। इन दिनों वह कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘गोविंदा मेरा नाम’ और ‘आर सी 15’ जैसी फिल्में कर रही हैं। समीर विद्वांस द्वारा डायरेक्ट की जा रही ‘सत्यप्रेम की कथा’ की कहानी गुजरात के हिसाब से सेट की गई है। कियारा आडवानी की झोली में एस. शंकर की एक फिल्म है जिसमें वह साउथ स्टार रामचरण के साथ नजर आएंगी। खबर आ रही है कि एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय तैराक भक्ति शर्मा की बायोपिक में कियारा आडवानी उनका किरदार निभा सकती हैं।


janwani address 3

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img