जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: शहर के अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश कुमार की मौजूदगी में दर्जनों व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर और समाजवादी पटका ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग विभिन्न प्रकार के करों और नीतियों के कारण परेशान है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए बड़े और प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारियों के सम्मान और उनके अधिकारों की पक्षधर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार बनने पर व्यापारियों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता में होंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।कार्यक्रम में सरदार कंवरजीत सिंह राजू के नेतृत्व में गगन बजाज, शानू कश्यप, सरदार परमीत सिंह, गगन विज, सागर यादव, राजा, खालिद, हसीब अहमद अंसारी, आबाद नौशाद, राजू विज, राघव शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

