Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

रिवाल्वर से चालक चमन ने साधा सबसे बेहतर निशाना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 21वीं अंतरजनपदीय पुलिस रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल, कारबाइन शूटिंग एवं एलार्म इफीसियेंसी रेस का मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी जोन राजीव सभरवाल रहे। एडीजी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता की रिवाल्वर शूटिंग में मेरठ के चालक चमन कुमार ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। जिस कारण चल वेजयंती रिवाल्वर शूटिंग मेरठ के नाम रही।

19 14

मंगलवार को सोफीपुर स्थित सेना के फायरिंग बट जी पर 21वीं अंतरजनपदीय पुलिस रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल, कारबाईन शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसके अंतर्गत रायफल (पुरूष/महिला) शूटिंग, जिसमें स्टैण्डिंग 100 गज, नीलिंग-200 गज, लार्इंग-300 गज, स्नैप-300 गज में एवं 15, 25, 35 व 50 गज की दूरी से रिवाल्वर, पिस्टल व कारबाईन से टीमों के प्रतिभागियों ने निशाना लगाया।

प्रतियोगिता का समापन समारोह पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में मनाया गया। जहां पर एडीजी जोन राजीव सभरवाल को सलामी देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में रिवाल्वर व पिस्टल शूटिंग में मेरठ से कांस्टेबल चालक चमन कुमार, कारबाईन शूटिंग में मुजफ्फरनगर से कांस्टेबल राजेश कुमार एवं बिग बोर (थ्री पी) में मुजफ्फरनगर से कांस्टेबल चालक सौबीर राठी बेहतर निशानेबाज घोषित किए गए।

चल वेजयंती रिवाल्वर शूटिंग मेरठ, कारबाईन शूटिंग व रायफल शूटिंग मुजफ्फरनगर के नाम रही। इस दौरान आईजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार, एएसपी सूरज कुमार राय और अन्य सीओ मौजूद रहे। वहीं, प्रतियोगिता से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें श्री मुकेश सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन्स, मेरठ द्वारा पूर्ण करायी गयीं ।

ये रहे विजेता

  • ४ रायफल शूटिंग स्टैण्डिंग 100 गज में जिला मुजफ्फरनगर से कांस्टेबल चालक सौबीर राठी ने 65 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेरठ से कांस्टेबल चालक चमन कुमार ने 50 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • ४ रायफल शूटिंग नीलिंग-200 गज में जिला सहारनपुर के हैड कांस्टेबल रविंद्र सिंह ने 86 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि जिला बागपत के हैड कांस्टेबल राकेश कुमार ने 82 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ४ रायफल शूटिंग लार्इंग-300 गज में जिला बागपत के कांस्टेबल अजय पाल ने 96 अंक प्राप्त कर प्रथम और जिला मेरठ के कांस्टेबल चेतन मलिक ने 78 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ४ रायफल शूटिंग स्नैप-300 गज में जिला मुजफ्फरनगर से कांस्टेबल हरिओम ने 36 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और जिला मुजफ्फरनगर के ही कांस्टबेल गौरव सिंह ने 19 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ४ बिग बोर (थ्री पी)- 300 गज में जिला मुजफ्फरनगर से कांस्टेबल चालक सौबीर राठी ने 106 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और मेरठ के कांस्टेबल धीरज सिंह ने 104 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ४ बिग बोर (थ्री पी)- 300 गज (महिला वर्ग में) जिला मेरठ से महिला कांस्टेबल साक्षी ने 85 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और मेरठ से ही महिला कांस्टेबल सोनिया ने 34 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ४ रिवाल्वर शूटिंग- 15 गज में जिला मु0नगर से एसआई एपी पवन कुमार ने 21 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और मेरठ से कांस्टेबल चालक चमन कुमार ने 14 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ४ रिवाल्वर शूटिंग-25 गज में मेरठ से कांस्टेबल चालक चमन कुमार ने 26 अंक प्राप्त कर प्रथम और सहारनपुर के हैड कांस्टेबल कृष्णपाल ने 15 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ४ रिवाल्वर शूटिंग- 35 गज में मेरठ से कांस्टेबल चालक चमन कुमार 30 अंक प्राप्त कर प्रथम और मु0नगर के एसआई एपी पवन कुमार 20 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
  • ४ रिवाल्वर शूटिंग- 50 गज में मेरठ के कांस्टेबल चालक चमन कुमार 45 अंक प्राप्त कर प्रथम और शामली के एसआई सीपी सन्नी कुमार 36 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
  • ४ कारबाईन शूटिंग- 15 गज में मुजफ्फरनगर के कांस्टेबल राजेश कुमार 61 अंक प्राप्त कर प्रथम और बागपत के हैड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह 53 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
  • ४ कारबाईन शूटिंग-25 गज में मुजफ्फरनगर के कांस्टेबल राजेश 61 अंक प्राप्त कर प्रथम और बागपत से कांस्टेबल अजय पाल 53 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
  • ४ कारबाईन शूटिंग- 35 गज में मुजफ्फरनगर से एसआई एपी राकेश गौतम 71 अंक प्राप्त कर प्रथम और मुजफ्फनगर से कांस्टेबल राजेश कुमार 66 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
  • ४ कारबाईन शूटिंग- 50 गज में मुजफ्फरनगर से एसआई एपी राकेश गौतम ने 72 अंक प्राप्त कर प्रथम और मुजफ्फरनगर से कांस्टेबल राजेश कुमार 66 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img