Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

समलैंगिक संबंधों के चलते युवतियों ने आपस में रचा ली शादी

  • दोनों सहपाठी युवती दिल्ली में रहकर कर रही थी नौकरी
  • जानी और रोहटा थाना क्षेत्र गांवों की रहने वाली हैं युवती

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: जानी और रोहटा थाना क्षेत्र की दो युवतियों ने समलैंगिक संबंधों के चलते आपस में शादी कर ली। बताया गया है कि दोनों युवती पहले साथ पढ़ती थी और फिलहाल दिल्ली में रहकर नौकरी कर रही है। वहीं, युवतियों ने आपस में साथ जीने मरने की कसमें खाई और समलैंगिक संबंधों के चलते आपस में शादी रचा ली। मामले का खुलासा मंगलवार को उस वक्त हुआ, जब एक युवती के परिजनों ने थाने में अपहरण की सूचना दी, लेकिन मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला कुछ और ही सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, जानी और रोहटा थाना क्षेत्र की सीमा से सटे दोनों गांव की साथ पढ़ने वाली दो युवतियों में गहरी दोस्ती हो गयी। बताया गया है कि काफी समय से दोनों युवतियां दिल्ली में ही किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी कर रही है और काफी समय से वही रह रही थी। दोनों में समलैंगिक संबंध स्थापित हो गए और साथ जीने मरने की कस्में खार्इं। बाद में दोनों ने शादी रचा ली। परिवारों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दोनों दिल्ली में गृहस्थी बसाकर रहने लगीं।
बताते हैं कि मंगलवार को दोनों युवती दिल्ली से अपने गांव पहुंची।

दोनों युवती एक ही घर में पहुंच गयीं। जबकि उनमें से एक युवती के अपहरण की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दे रखी थी। छानबीन करने पुलिस मौके पर पहुंची। तब पुलिस को पता चला कि कोई अपहरण नहीं हुआ बल्कि दोनों ने समलैंगिक संबंधों के चलते शादी कर ली है। ऐसे में अपहरण की सूचना देने वाले परिजनों ने काफी हंगामा किया और भीड़ इकट्ठी हो गई। बाद में इस मामले को लेकर जानी थाने की भोलाझाल पुलिस चौकी पर भी हंगामा किया गया। इस संबंध में रोहटा थानाध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि उनके पास मंगलवार को एक युवती के परिवारों ने अपहरण की सूचना दी थी,

लेकिन मौके पर पहुंचकर उन्होंने पूरे मामले की छानबीन जांच पड़ताल की तो पाया कि दोनों युवतियों ने दिल्ली में रहते हुए आपस में समलैंगिक संबंधों के चलते शादी रचा ली और दोनों दंपति के रूप में रह रही है। एक युवती दूसरी को ससुराल बातकर अपने साथ ले आई। जबकि परिजनों ने अपहरण की झूठी सूचना दे दी थी। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने ये भी बताया कि दोनों युवतियां बालिग है और स्वेच्छा से उन्होंने यह समलैंगिक संबंधों के चलते फैसला लिया है। वहीं, दूसरी ओर सीओ सरधना संजय जायसवाल ने बताया कि समलैंगिक संबंधों के चलते शादी करने की सूचना मिली है। दोनों युवती बालिग है।

पत्नी की हत्या का षड्यंत्र रचने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोदीपुरम: पल्लवपुरम पुलिस ने गत 21 जुलाई को पत्नी की हत्या का षड्यंत्र रचने वाले पति को पल्हैड़ा चौपले से गिरफ्तार किया है। पति सऊदी अरब में नौकरी करता है, वहीं रहते हुए उसने यह षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया। गंगानगर थाना क्षेत्र के मकान संख्या-85 ईशापुरम कालोनी निवासी प्रवीण कुमार पुत्र दलपत सिंह सऊदी अरब में नौकरी करता है। जबकि घर पर प्रवीण की पत्नी प्रियंका और एक बेटा रहता है। दूसरा बेटा हरिद्वार के गुरुकुल में पढ़ता है। गत 21 जुलाई को प्रियंका बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर दूसरे बेटे के लिए सामान लेकर गुरुकुल जा रही थी।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में दुल्हैड़ा गांव के रजवाहे की पटरी पर पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाश आए, जिन्होंने तमंचे से प्रियंका पर फायर किया। जिसमें प्रियंका बच गई थी। उसके बाद हमलावर ने बलकटी से चलती बाइक पर ही प्रियंका पर ताबड़तोड़ तीन, चार प्रहार किए। हमलावर भाग गए। महिला ने बेटे ने किसी तरह बाइक रोकी। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद वह अब स्वस्थ है। जिसके बाद प्रियंका की तहरीर पर पल्लवपुरम थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने हमलावर राहुल पुत्र महराज निवासी वंशीपुरा दौराला और निशांत त्यागी पुत्र धर्मवीर त्यागी निवासी गांव करीरा थाना शिकारपुर बुलंदशहर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों हमलावरों ने प्रियंका के पति प्रवीण कुमार द्वारा हत्या की सुपारी देना बताया था। जिसके बाद पुलिस प्रवीण की तलाश में जुटी थी। दो दिन पूर्व प्रवीण सऊदी अरब से आया था। मंगलवार को प्रवीण किसी काम से पल्हैड़ा चौपले पर गया था, जहां सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। एसओ पल्लवपुरम मुन्नेश सिंह ने बताया कि पत्नी के चाल-चलन ठीक न होने पर पति प्रवीण ने सऊदी अरब में रहते हुए उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा था। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img