Monday, January 19, 2026
- Advertisement -

प्रेम-प्रसंग के चक्कर में माता पिता ने खुद की बेटी की ली जान, आनन-फानन में शव को जलाया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां माता-पिता ने अपनी खुद की बेटी की जान ले ली। दरअसल, माता पिता को पता चला की बेटी का बॉयफ्रेंड है और वह उससे शादी करना चाहती है। इस बात से नाराज होकर जवान बेटी को उसके माता-पिता ने मार डाला और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आनन-फानन में जला भी दिया।

स्थानीय लोगों से जब पुलिस ने बात की तो पता चला की परसौनी निवासी निरंजन बैठा की पुत्री पुष्पा कुमारी का किसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को जब जानकारी मिली तो माता-पिता ने उसकी शादी तय कर दी।

सोमवार को लड़की देखने की रस्म भी पूरी की गई। बावजूद पुष्पा तय शादी से इनकार करती रही और अपने प्रेमी संग शादी की जिद करती रही। इसके बाद पुत्री की जिद से नाराज निरंजन बैठा व मां हीरामणि देवी ने मिलकर देर रात पुत्री की हत्या कर शव रातों रात जला दिया।

बता दे मामला जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के परसौनी मुख्य चौक की है। पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने पुत्री की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आनन-फानन में जला भी दिया। हालंकि, सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुत्री की हत्या कर शव जलाने की देने की बात स्वीकार भी की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img