Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

मीठी नदी सिल्ट घोटाला: डीनो मोरिया से ईडी की दोबारा पूछताछ, 65 करोड़ के मामले में कई नामों पर जांच

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी सिल्ट घोटाले को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आज यानि गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया, जिसके बाद वे मुंबई स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे।

इससे पहले मोरिया के ठिकानों पर ईडी ने की थी छापेमारी

इससे पहले 6 जून को ईडी ने डीनो मोरिया के बांद्रा स्थित आवास समेत 15 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी कार्रवाई के बाद एक्टर को समन जारी किया गया था। यह घोटाला मुंबई की मीठी नदी की सफाई से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, डीनो मोरिया से इस मामले में पहले भी पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अब ईडी ने उन्हें फिर से सवालों के घेरे में लाने का निर्णय लिया है, जिससे मामले से जुड़े और साक्ष्य जुटाए जा सकें। ईडी को शक है कि इस घोटाले में एक्टर के अलावा कई अन्य लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है, जिसकी जांच अभी जारी है।

इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भी इस मामले की जांच कर चुकी है और डीनो मोरिया से पूछताछ की गई थी। अब ईडी द्वारा फिर से बुलावा मिलने से मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

“हाउसफुल 5” को लेकर भी चर्चा में हैं डीनो

वहीं डीनो मोरिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “हाउसफुल 5” को लेकर भी चर्चा में हैं, लेकिन घोटाले से जुड़ी जांच ने उनके करियर पर साया डाल दिया है।

बता दें कि,ईओडब्ल्यू (EOW) को शक है कि डीनो मोरिया और उनके भाई सेंटिनो मोरिया के कथित तौर पर उन ठेकेदार कंपनियों से संबंध हैं, जिन्हें मीठी नदी से गाद निकालने का ठेका दिया गया था। यह प्रोजेक्ट करीब 20 साल पुराना है, और इसमें आरोप है कि बीएमसी द्वारा उपकरण किराये पर लेने में भारी वित्तीय गड़बड़ी की गई है, जिससे सरकारी खजाने को करीब 65.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img