जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: थाना क्षेत्र के चौकडा गांव में ट्रांसफार्मर पर विद्युत फाल्ट ठीक कर ेरहे कर्मचारी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव पोल पर लटक गया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव नहीं उतारने दिया।
सोमवार को सुबह एक विद्युत कर्मचारी की ट्रांसफार्मर पर लाइन की मरम्मत करते समय अचानक बिजली आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम चोकड़ा में इस घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने वहां पहुंच कर हंगामा किया। ट्रांसफार्मर से मृतक का शव उतारने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव नहीं उतारने दिया और दोषी के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग की। चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करते रहे।

