Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

शहद के अधिक सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ सकता है यह असर…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। शहद खाने में स्वादिष्ट लगता है और मीठा होने के कारण अक्सर हम अधिक मात्रा में सेवन कर लेते है। क्या आपको पता है शहद का अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते है शहद के खाने से कितने नुकसान…

30 2

पाचन संबंधी समस्या

शहद के अधिक सेवन से कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से आप परेशान हो सकते हैं। बता दें कि शहद में हाई फ्रुक्टोज कंटेंट मौजूद होता है। जिससे आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है। वहीं इसके अधिक सेवन से ब्लॉटिंग और डायरिया की समस्या भी पैदा हो सकती है। आपका शरीर एक बार में ज्यादा चीनी की मात्रा को नहीं पचा सकता है। जिससे आपको इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए शहद का सेवन काफी फायदेमंद होता है। वहीं अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि यह आपके रक्तचाप को सामान्य से कम स्तर में भी ले जा सकता है। जिसे हाइपोटेंशन भी कहा जाता है। वहीं लंबे समय तक ब्लड प्रेशर कम होने से आपके दिल पर इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए अगर आप भी शहद का सृज्यादा सेवन करते हैं तो आप को भी सतर्क होने की जरूरत है।

वजन

जिन लोगों का वजन कम होता है उनके लिए शहद का अधिक सेवन करने से वजन को बढ़ाता है। शहद में अतिरिक्त कैलोरी, चीनी और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। जो आपके वजन घटाने में कई मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इसलिए अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो आपको शहद के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

दांत संबंधी समस्याएं

शहद का बहुत अधिक सेवन करने से दांत संबंधी समस्याओं से भी गुजरना पड़ सकता है। अधिक शहद मतलब अधिक चीनी, जो आपके दांतों की सड़न को बढ़ा सकता है। यूएसडीए नेशनल न्यूट्रिएंट डेटाबेस के मुताबिक शहद का लगभग 82 प्रतिशत चीनी है। जिससे आपके दांतों को नुकसान पहुंचता है। शहद चिपचिपा होने के कारण आपके दांतों को आसानी से जकड़ सकता है। साथ ही यह आपके दांतों की सड़न को बढ़ावा भी दे सकता है।

31 2

शहद का इतनी मात्रा में करें सेवन

शहद का सेवन अधिक मात्रा में किए जाने से आपको कोई भी समस्या हो सकती है। ऐसे में शहद के सेवन में संयम बरतना काफी जरूरी होता है। अगर हर दिन करीब 50 मिलीलीटर शहद का सेवन किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त है। वहीं इस मात्रा से अधिक सेवन करने से आप स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img