Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

करोड़ों की जमीन कब्जाने को कागजों में हेराफेरी

  • आरोपियों ने लेखपाल से मिलकर की सांठगांठ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद की रजपुरा तहसील क्षेत्र में मौजूद एक खसरे की करोड़ों कीमत की जमीन कब्जाने के लिए कुछ लोगों ने लेखपाल से मिलकर कागजों में हेराफेरी कर डाली। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी व एसडीएम से भी करते हुए आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अशोक व संदीप पुत्रगण स्व. ज्ञान प्रकाश निवासी रजपुरा द्वारा कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि उनकी भूमि खसरा संख्या 264/2 रकबई 0.1260 है. मार्ग संख्या-119 के चौड़ीकरण में उनके खसरा नंबर से 65 वर्ग मी. भूमि अधिग्रहण हुई,

जिसकी रिपोर्ट साल 2020 में आ चुकी है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर 264/1 से अधिग्रहण की गयी भूमि के मुआवजे का भुगतान 17 सितंबर 2021 को हो चुका है, लेकि न जब भुगतान की फाइल एडीएम एलए के यजहां जमा की गयी तो बताया गया कि उक्त जमीन का अधिग्रहण ही नहीं हुआ है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस गड़बड़ी के पीछे सारा खेल राकेश गुप्ता आदि जिनका खसरा संख्या 264 ने लेखपाल से सांठगांठ कर कराया है। अशोक व संदीप द्वारा की गयी शिकायत में कहा गया है कि लेखपाल की पहली रिपोर्ट बाद कैसे बदल दी गयी

इसकी जांच करायी जाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले से जुडेÞ तमाम अधिकारियों से अब तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं से भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। उन्हें अब डीएम से ही मदद की उम्मीद है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराकर गड़बड़ी करने वालों व कराने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अवैध कॉलोनी पर मेडा ने चलाया बुलडोजर

मेरठ: प्राधिकरण इंजीनियरों की टीम ने शुक्रवार को कई अवैध कॉलोनियों पर फिर से बुलडोजर चलाया, जिसमें विरोध भी हुआ। इसके बावजूद इंजीनियरों की टीम ने ध्वस्तीकरण अभियान को जारी रखा। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में आजात शत्रु द्वारा खसरा संख्या 520 ग्राम मुर्करबपुर पल्हैड़ा पर प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत लगभग 8000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर पक्की सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था।

जिस पर प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण कर दिया। पल्लवपुरम में ही जयपाल सिंह व प्रदीप कुमार द्वारा पल्लवपुरम फेज-2 उल्देपुर रोड निकट लावड़ रोड पर प्राधिकरण से बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 6000 वर्ग गज भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे इंजीनियरों ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। थाना पल्लवपुरम क्षेत्रान्तर्गत जॉन धनकड़ व राजीव त्यागी द्वारा पल्लवपुरम फेज-2 से उल्देपुर रोड निकट लावड़ रोड पर प्राधिकरण के स्वीकृत मानचित्र के विपरीत लगभग 4000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लाटिंग के लिए पक्की सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था,

जिस पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण कर दिया। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में ही प्रदीप कुमार द्वारा पल्लवपुरम फेज-2 से उल्देपुर रोड पर प्राधिकरण के स्वीकृत मानचित्र के विपरीत लगभग 6000 वर्ग गज भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसके विरुद्ध प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

प्रधान और सचिव के फर्जी साइन से ठेकेदार ने लिया पेमेंट

मेरठ: गांव के प्रधान व सचिव के फर्जी साइन मोहर बनवा कर ठेकेदार ने पेमेंट ले लिया कुछ अधिकारियों से सांठगांठ कर पेमेंट करा लिया। इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत की गयी है। मामला दौराला थाना के गांव बड़कली का है जहां की प्रधान अर्चना व ग्राम सचिव शिवम यादव के फर्जी साइन व मुहर बनवा कर ठेकेदार पर पेमेंट कर लेने के आरोप लगे हैं। करीब एक साल पहले गांव बड़कली में जल विभाग से पानी की टंकी बनाने का टेंडर छोटा था।

यह ठेका ठेकेदार राहुल शर्मा पुत्र नरेश शर्मा को मिला था, गांव वालों का आरोप है कि ठेकेदार ने पानी की टंकी में अत्यधिक घटिया क्वालिटी का माल लगाया और टेंडर का कार्य भी पूरा नहीं किया। इतना ही नहीं गांव वालों का यहां तक कहना है कि टंकी को जल विभाग को हैंडओवर करने के लिए ठेकेदार राहुल और उसके भाई पारूल ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव की फर्जी मुहर बनवा ली

और वर्क कम्पलीशन सर्टिफिकेट पर फर्जी मुहर और हस्ताक्षर करके जल विभाग के और अभियंता को जमा कर दिए और टंकी को जल विभाग को हैंडओवर करके विभाग से पेमेंट भी ले लिया, लेकिन जब एक साल बाद पानी की टंकी से पानी टपकना शुरू हुआ और धीरे-धीरे टंकी जर्जर हालत में पहुंच गई तब ग्राम सचिव व प्रधान ने जल विभाग में शिकायत की तो पता चला कि उनके फर्जी साइन वह हस्ताक्षर करके टंकी हैंडओवर की गई है। दोनों ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को की है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img