- तिरंगा लहराकर स्वदेश लौटी गोल्डन गर्ल
- अन्नू का आज रोड शो के साथ होगा भव्य स्वागत, आज अन्नू रानी पहुंचेगी घर
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: एशियन गेम्स से पदक लेकर लौट रहे एथलीट खिलाड़ियों के स्वागत के लिए क्रांतिधरा तैयार हैं। अन्नु, पारुल और किरण बालियान के स्वागत की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं। तीन एथलीट खिलाड़ियों का कार्यक्रम शनिवार का क्रांतिधरा पर आने का आ गया हैं। अन्नु शुक्रवार की देर रात में ही कंकरखेड़ा पहुंच गई हैं। कंकरखेड़ा स्थित शिव चौक पर अन्नु का भव्य स्वागत करने की तैयारी रात से ही चल रही हैं।
शिव चौक पर लोगों की भीड़ जुटेंगी, जहां से अन्नु जुलूस की शक्ल में अपने पैतृक गांव बहादरपुर में पहुंचेगी। इस बीच कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी लोगों ने कर ली हैं। पारुल भी शनिवार की दोपहर में क्रांतिधरा पर पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे पारुल टोल प्लाजा सिवाया पर पहुंचेगी, जहां पर उनके भव्य स्वागत करने की तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा हैं। ट्रैक्टरों में सवार होकर ग्रामीण लंबे काफिले के साथ टोल प्लाजा से इकलौता गांव तक जाएंगे।

बीच-बीच में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसी तरह से किरण बालियान भी शनिवार को पहुंचेगी। उनके स्वागत की तैयारी भी की जा रही हैं। स्टेडियम में भी इनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। कई राजनीतिक दलों के नेता भी खिलाड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में हिस्सेदारी करेंगे। उधर, एशियन गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद शुक्रवार शाम गोल्डन गर्ल अन्नू रानी स्वदेश लौट आई। शनिवार को रोड शो के साथ अन्नू रानी का भव्य स्वागत समारोह की तैयारी है। रोड शो के माध्यम से अन्नू रानी अपने पैतृक घर पहुंचेगी।
वहीं शुक्रवार को भी अन्नू के परिजनों को बधाई देने वालों की भीड़ रही। सरधना के बहादुरपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अन्नू रानी ने एशियन गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाने का काम किया है। इसी के साथ अन्नू ने 72 वर्षों में पहली महिला एथलीट द्वारा भला फेक में गोल्ड मेडल जीतने का खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से देश के साथ पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। अन्नू के घर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।
शुक्रवार को भी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज समेत तमाम लोग परिजनों को बधाई देने पहुंचे। वहीं, अन्नू रानी भी मेडल लेकर शाम को स्वदेश लौट आई। अन्नू के भाई उपेंद्र सिंह व अन्य लोग एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंचे। शनिवार सुबह को कंकरखेड़ा से बहादुरपुर तक अन्नू रानी का रोड शो के माध्यम से भव्य स्वागत की व्यवस्था की गई हैे जिसकी तैयारी बहादुरपुर के ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने पूरी कर ली है।

