जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: आवास विकास के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर घरने पर बैठे किसानों का प्रदर्शन बुधवार को और उग्र हो गया। किसानों ने मांगे पूरी न होने पर जागृति विहार एक्सटेंशन स्कीम 11 के सभी सेक्टर में ट्रैक्टर चला दिया। किसानों ने यहां जमीन जोत कर उसमें फसल बो दी।
बता दें कि किसान यह बढ़े हुए प्रतिकर और प्लॉटों की मांग को लेकर पिछले दो माह से धरने पर बैठे है, लेकिन आवास विकास परिषद की ओर से उनकी मांगे पूरी नही की जा रही।

इस सम्बंध में जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया लेकिन उनकी एक नही सुनी गई। अब मांगे पूरी न होने पर किसानों ने यहाँ बुधवार को प्रदर्शन कर यहां जमीन पर ट्रैक्टर चला दिया।
किसानों के इस प्रदर्शन के बावजूद भी आवास विकास की ओर से यहां कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंच। इस मौके पर महामंत्री भारत भड़ाना, संदीप भड़ाना, विक्रम, तुलसीदास समेत सैंकड़ों किसान रहे।

