जनवाणी संवाददाता |
मेरठ/मोदीपुरम: एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को भयंकर जाम लगा रहा। जिसके चलते सुबह से लेकर देर रात तक जान की भयंकर स्थिति रही टोल प्लाजा फास्टैग लाइन होने के बाद भी जाम की स्थिति पर काबू नहीं पाया जा रहा है। जिसके चलते यात्रियों को घंटों तक परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
दरअसल, रविवार और शनिवार को टोल प्लाजा पर जाम की भयंकर स्थिति देखने को मिलती है। क्योंकि उत्तराखंड जाने वाले सैलानियों की तादाद में इजाफा होने के कारण टोल प्लाजा पर भयंकर जाम लगता। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस जाम से निजात दिलाने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। जिसके चलते अमूमन यहां पांच किमी की लंबी लाइन दोनों ओर से लग जाती है। जाम की स्थिति को देखते हुए टोल प्लाजा के मैनेजर प्रदीप चौधरी का कहना है कि जाम की समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
फास्टैग की लाइन जल्द ही शुरू हो जाएंगी। सभी जिसके चलते जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। अक्सर जाम की समस्या का कारण टोल शुल्क ना देना भी बना हुआ है। स्थानीय लोग टोल शुल्क को लेकर आए दिन विवाद करते रहते हैं। जिसके चलते लंबी लाइन लग जाती है।

