Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

पिता भी निर्मम और मां भी हो गई बेरहम

  • बेटी की निर्मम हत्या में मां भी शामिल, परिवार रहा अनजान
  • पुलिस ने आरोपी पिता शाहिद और मां शहनाज को जेल भेजा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट थानांतर्गत शालीमार गार्डन में रहने वाली सानिया कुरैशी की हत्या के मामले में पिता पर कत्ल करने का आरोप लगा था और मां को बेकसूर बताया गया था, लेकिन गुरुवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सानिया की हत्या करने से पहले मां-बाप में बात हो चुकी थी। मां ने न चाह कर भी अपने भविष्य को देखते हुए बेटी के कत्ल की अनुमति दे दी थी। पुलिस ने आरोपी मां-बाप को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

गत 12 अगस्त को लिसाड़ीगेट थाने की चौकी फतेहउल्लापुर में मोहल्ला न्यू इस्लाम नगर सैफी कब्रिस्तान के सामने सड़क पर नाली के किनार एक अज्ञात युवती का शव बिना सिर के बरामद हुआ था। शव पर छींटदार कुर्ती और पाजामी थी। शव दो चादरों में लिपटा हुआ था। इस संबंध में कब्रिस्तान के सामने रहने वाली बुसरा पत्नी इमरान की प्राथमिक सूचना पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

शव की शिनाख्त के लिये एसओजी, सर्विलांस, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक व थाना लिसाड़ी गेट की टीमे लगायी गयी थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ कोतवाली अरविन्द चौरसिया ने पत्रकारवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध मृतका के पिता शाहिद कुरैशी पुत्र जुम्मा व मां शहनाज निवासी गण शालीमार गार्डन को पूछताछ के लिये पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। आरोपी शाहिद से चाकू और सानिया का सिर माधवपुरम पानी की टंकी के सामने स्थित नाले में से थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र से बरामद किया गया।

पांच दिन बेचैनी में रात काटी मां ने

आरोपी पिता शाहिद अपनी बेटी सानिया की हरकतों के कारण डिप्रेशन में रहने लगा था। उसको रोज मिलने वाले तानों से उसके दिमाग में एक खूनी योजना ने जन्म लेना शुरू कर दिया था। शाहिद ने जब अपनी पत्नी शहनाज को सानिया के कत्ल की योजना के बारे में बताया तो शहनाज रो पड़ी और उसने साफ मना कर दिया कि वो बेटी का कत्ल नहीं देख पाएगी। शाहिद ने अपनी पत्नी को धमकाया और डराया कि अगर साथ नही दिया तो तलाक भी दे सकता हूं।

22 13

पति के इस क्रूर रवैय्ये से शहनाज बुरी तरह से डर गई और उसने कत्ल की बात दिल में छुपाने का आश्वासन भी दे दिया। जिस वक्त सानिया का कत्ल किया गया उस वक्त मां शहनाज अस्पताल में बेटी को देखने गई थी। जब मां लौट कर आई तो सानिया घर में नहीं दिखी तो उसने अपने शौहर शाहिद से पूछा तो उसने साफ बता दिया कि सानिया का कत्ल कर दिया गया है।

भाई को पांच दिन बाद पता चला

एसपी सिटी ने बताया कि मृतका सानिया के भाई अजीम को 17 अगस्त को पांच दिन बाद पता चला कि उसकी बहन की हत्या उसके पिता ने कर दी है। जब पुलिस घर में तलाशी के लिये आई तो अजीम को पुलिस ने बताया कि उसके पिता ने सानिया का कत्ल कर दिया है। यह सुनकर अजीम रो पड़ा और घर के अंदर भाग गया।

कब्र में दफनाया जाएगा सिर

पहले से ही युवती के शव को पुलिस मुस्लिम मान चुकी थी। इसलिए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को लावारिस में दफना दिया गया था। अब पुलिस शव के पास ही कब्र को खोदकर सिर को भी वहीं दफनाएगी ताकि पूरा शरीर एक साथ हो सके।

बेटी को सुपुर्दे खाक भी नहीं कर पाया निर्मम पिता

पुलिस हिरासत में शाहिद ने बताया कि उसे बेटी सानिया के शव को सुपुर्दे खाक न करने का मलाल है, लेकिन वो मजबूर था, क्योंकि अगर वो शव की शिनाख्त कर देता तो पुलिस उसे हत्या के मामले में पकड़ लेती।

पिता को बेटी के कत्ल का पछतावा तक नहीं

सानिया के पिता शाहिद के चेहरे पर बेटी का कत्ल करने के बाद शिकन नहीं थी। चेहरे पर लंबी दाढ़ी देखने में सीधा सादा कुर्ता पायजामा पहने कातिल पिता से जब सवाल पूछा कि तुमने 22 साल की बेटी की गर्दन कैसे काट दी। तो उसने बताने में देर नहीं की और तपाक से बोला हां मैने अपनी बेटी को मार डाला।

24 14

पिता शाहिद बोला कि बेटी को मारना नहीं चाहता था, लेकिन मजबूरी बन गई थी। बेटी को मार तो दिया लेकिन अब उसे पछतावा हो रहा है। वहीं सानिया की मां भी पति शाहिद की बात को दोहरा रही थी। उसने कहा कि सानिया नहीं मानी और कई बार उसे वसीम से मिलने के लिए मना किया। उसके बाद वसीम से मिलती थी, लेकिन अब जो होना है हो गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img