Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

बेटी को बचाने गये पिता की पीट-पीट कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंबई के पूर्वी उपनगर में जहां एक नाबालिग लड़की के उत्पीड़न को लेकर दो समूहों के बीच 14 दिसंबर को हुई लड़ाई में एक 49 वर्षीय व्यक्ति और उसके दो बेटों को गंभीर चोटें आईं। तो वहीं, सोमवार को इलाज के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर मृतक की नाबालिग बेटी को सरेआम परेशान किया और भद्दी टिप्पणियां कीं।

धारदार हथियारों से किया हमला

लड़की जब किसी काम से बाहर जा रही थी उसी समय कुछ बदमाश उसे छेड़ने लगे। इसके बाद लड़की ने पिता और भाई को कॉल करके बुलाया, वहीं बदमाशों ने भी अपने कुछ साथियों को बुला लिया। फिर दोनों समूह के बीच झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद पीड़िता के पिता और उसके बेटों पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला किया गया जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां 49 वर्षीय पिता की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जिसे बाद में हत्या के मामले में बदल दिया गया था।

15 आरोपियों में से चार को किया गिरफ्तार

आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम की धाराओं सहित अन्य के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने व्यक्ति और उसके बेटों पर हमला करने में कथित रूप से शामिल 15 आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में पुलिस ने आरोपी द्वारा दर्ज कराई गई क्रॉस शिकायत भी दर्ज की।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरी प्राथमिकी में, दो गर्भवती महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर दूसरे समूह पर हमला किया था। दोनों पक्षों की ओर से कुल 24 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

Weather Update: भीषण गर्मी और लू से देश बेहाल, मई के अंत तक राहत के आसार नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश का बड़ा हिस्सा इस...
spot_imgspot_img